Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 March 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। राम नवमी की वजह से आज दिनभर बाजार बंद रहा लेकिन शाम 5 बजे ओपन हुआ और फिर सोने का दाम लुढ़कना शुरू हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात 10 बजे तक 2.47% गिरकर यानी 3557 लुढ़क कर 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 144097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,47,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट: 146205 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 145620 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 133924 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 109654 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 85530 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| मुंबई | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| कोलकाता | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| चेन्नई | ₹149130 | ₹136700 | ₹114100 |
| पटना | ₹146940 | ₹134700 | ₹110220 |
| लखनऊ | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| कानपुर | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| मेरठ | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| अयोध्या | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| गाजियाबाद | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| नोएडा | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| गुरुग्राम | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| जयपुर | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| लुधियाना | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| गुवाहाटी | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| इंदौर | ₹146940 | ₹134700 | ₹110220 |
| अहमदाबाद | ₹146940 | ₹134700 | ₹110220 |
| वडोदरा | ₹146940 | ₹134700 | ₹110220 |
| सूरत | ₹146940 | ₹134700 | ₹110220 |
| पुणे | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| नागपुर | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| चंडीगढ़ | ₹147040 | ₹134800 | ₹110320 |
| नासिक | ₹146920 | ₹134680 | ₹110200 |
| बैंगलोर | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| भुवनेश्वर | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| कटक | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| केरल | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| रायपुर | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
| हैदराबाद | ₹146890 | ₹134650 | ₹110170 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत बढ़कर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत भी 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। सर्राफा बाजार में सोने का पिछला बंद भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 82.17 डॉलर या लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
वायदा बाजार में क्या है सोने की कीमत
डॉलर के कमजोर रहने और मजबूत वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 5,091 रुपये की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 5,091 रुपये यानी 3.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों में अप्रैल डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 157.9 डॉलर या 3.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,559.9 डॉलर प्रति औंस हो गया।
क्यों बढ़ी कीमतें, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट कमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी आई, जो हाल के सत्रों में एक मजबूत सुधार का संकेत है। इसे बेहतर भू-राजनीतिक माहौल से बल मिला। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह करीब 4,550 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निवेशकों को अमेरिका के साथ ईरान के संभावित संघर्षविराम की उम्मीद जगी है, जिसके कारण कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है।
खबरों के अनुसार, ईरान को इस संघर्ष में संघर्षविराम तक पहुंचने के लिए अमेरिका से 15-सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर उम्मीद जताई है, और कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है, और एक सैन्य प्रवक्ता ने बातचीत के दावों को खारिज कर दिया है।
इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कुछ व्यापारिक जहाजों पर पारगमन शुल्क लेना भी शुरू कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और बढ़ गई है। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक जिंस बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।
