बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 मार्च 2026: रेट में बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 March 2026: पश्चिम एशिया में लगातार चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 March 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 1200 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.31% बढ़कर यानी 429 तेजी के साथ 1,39,689 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार सुबह तक 1,39,569 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,3,9513 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,40,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 139569 रुपये प्रति 10 ग्राम139513 रुपये प्रति 10 ग्राम140420 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 139010 रुपये प्रति 10 ग्राम138954 रुपये प्रति 10 ग्राम139858 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 127845 रुपये प्रति 10 ग्राम127794 रुपये प्रति 10 ग्राम128625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 104677 रुपये प्रति 10 ग्राम104635 रुपये प्रति 10 ग्राम105315 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 81648 रुपये प्रति 10 ग्राम81615 रुपये प्रति 10 ग्राम82146 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹143060₹131150₹107340
मुंबई₹142910₹131000₹107190
कोलकाता₹142910₹131000₹107190
पटना₹142960₹131050₹107240
लखनऊ₹143060₹131150₹107340
अयोध्या₹143060₹131150₹107340
मेरठ₹143060₹131150₹107340
कानपुर₹143060₹131150₹107340
गाजियाबाद₹143060₹131150₹107340
नोएडा₹143060₹131150₹107340
गुरुग्राम₹143060₹131150₹107340
चेन्नई₹141910₹130000₹108200
चंडीगढ़₹143060₹131150₹107340
जयपुर₹143060₹131150₹107340
लुधियाना₹143060₹131150₹107340
गुवाहाटी₹142910₹131000₹107190
जलगांव₹142910₹131000₹107190
इंदौर₹142960₹131050₹107240
अहमदाबाद₹142960₹131050₹107240
सूरत₹142960₹131050₹107240
वडोदरा₹142960₹131050₹107240
पुणे₹142910₹131000₹107190
नागपुर₹142910₹131000₹107190
नासिक₹140380₹128680₹105290
बैंगलोर₹142910₹131000₹107190
भुवनेश्वर₹142910₹131000₹107190
कटक₹142910₹131000₹107190
केरल₹142910₹131000₹107190
रायपुर₹142910₹131000₹107190
हैदराबाद₹142910₹131000₹107190

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना शुक्रवार के 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 9,050 रुपये या लगभग 6 प्रतिशत टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सेहत) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 227.42 डॉलर या 5.06 प्रतिशत टूटकर 4,263.73 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को 10 प्रतिशत से अधिक टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अप्रैल में आपूर्ति वाला कॉन्ट्रैक्ट 14,897 रुपये यानी 10.3 प्रतिशत गिरकर 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना अब 29 जनवरी 2026 को दर्ज अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम से 63,501 रुपये यानी करीब 33 प्रतिशत नीचे आ चुका है। पिछले सप्ताह घरेलू बाजार में सोना 13,974 रुपये यानी 8.82 प्रतिशत गिरकर लगभग 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर अप्रैल आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 474.9 डॉलर यानी 10.4 प्रतिशत गिरकर कारोबार के दौरान 4,100 डॉलर प्रति औंस तक आ गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एक्सपर्ट्स (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि कीमती धातुओं में पिछले सप्ताह की गिरावट बढ़ गई। सोमवार को दिन के कारोबार के दौरान में हाजिर सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। उन्होंने तेज गिरावट के लिए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को जिम्मेदार ठहराया, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊंची हो गईं और मुद्रास्फीति की चिंताएं बढ़ गईं। इससे कठोर मौद्रिक नीति रुख की आशंका बढ़ गई। गांधी ने कहा कि कठोर मौद्रिक नीति की संभावना ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को बढ़ावा दिया और डॉलर को मजबूत किया, जिससे सोने और चांदी पर और दबाव बढ़ गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि बढ़ती ब्याज दर की उम्मीदों के कारण कीमतों पर असर पड़ने के चलते विदेशी बाजारों में हाजिर सोने में गिरावट जारी रही। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जो चार दशक से अधिक की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट है। वेंचुरा में जिंस और सीआरएम के प्रमुख एन एस रामास्वामी ने कहा कि ईरान संघर्ष के कारण हुए हालिया तेल के झटके ने उन देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है जो सोने के भंडार का निर्माण कर रहे थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि कीमती धातुओं में भारी बिकवाली के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने वैश्विक आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल के कारण बाजार में नकदी निकालने की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिससे सोने की पारंपरिक सुरक्षित निवेश की छवि कमजोर पड़ी है।

ऑगमॉन्ट की शोध प्रमुख रेनिशा चेनानी ने कहा कि पिछले सप्ताह सोने में करीब 500 डॉलर की भारी गिरावट आई, जो 1983 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। पिछले तीन सप्ताह में सोना लगभग 17 प्रतिशत टूट चुका है। उन्होंने बताया कि यह गिरावट मुख्य रूप से बड़े निवेशकों, खासकर अरब खाड़ी क्षेत्र के संस्थागत निवेशकों द्वारा धन जुटाने के लिए की गई बिक्री के कारण हुई है।

वैश्विक स्तर पर बिकवाली, बढ़ती मुद्रास्फीति की आशंकाओं और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। विश्लेषकों के अनुसार, इस तेज गिरावट के पीछे महंगाई बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल है, जिससे वैश्विक आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article