बिजनेस

सोने का भाव आज का 23 अगस्त 2026: जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 August 2026: दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock/AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 23 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार तेजी जारी है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, उससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,62,438 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,661.60 डॉलर प्रति औंस है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बढ़कर 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 22 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट सोना₹16,279₹162,790
22 कैरेट सोना₹14,922₹149,224
20 कैरेट सोना₹13,566₹135,658
18 कैरेट सोना₹12,209₹122,093
16 कैरेट सोना₹10,853₹108,527
14 कैरेट सोना₹9,496₹94,961
12 कैरेट सोना₹8,140₹81,395
10 कैरेट सोना₹6,783₹67,829

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹163240₹149650₹122470
मुंबई₹163090₹149500₹122320
कोलकाता₹163090₹149500₹122320
चेन्नई₹163090₹149500₹127300
पटना₹163140₹149550₹122370
लखनऊ₹163240₹149650₹122470
मेरठ₹163240₹149650₹122470
कानपुर₹163240₹149650₹122470
अयोध्या₹163240₹149650₹122470
गाजियाबाद₹163240₹149650₹122470
नोएडा₹163240₹149650₹122470
गुरुग्राम₹163240₹149650₹122470
चंडीगढ़₹163240₹149650₹122470
जयपुर₹163240₹149650₹122470
लुधियाना₹163240₹149650₹122470
गुवाहाटी₹163090₹149500₹122320
इंदौर₹163140₹149550₹122370
अहमदाबाद₹163140₹149550₹122370
वडोदरा₹163140₹149550₹122370
सूरत₹163140₹149550₹122370
नागपुर₹163090₹149500₹122320
पुणे₹163090₹149500₹122320
नासिक₹163120₹149530₹122350
बैंगलोर₹163090₹149500₹122320
भुवनेश्वर₹163090₹149500₹122320
रायपुर₹163090₹149500₹122320
हैदराबाद₹163090₹149500₹122320

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा। दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और दोनों धातुओं के भाव तीन महीने से अधिक के उच्च स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,200 रुपये बढ़कर 1,63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों समेत) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह कीमती धातु पिछली बार 19 मई को इन स्तरों के आसपास थी, जब इसकी कीमत 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमतों में तेजी जारी रही और यह 81.58 डॉलर यानी दो प्रतिशत बढ़कर 4,600.91 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियो के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,432 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाला सोना 1,432 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत बढ़कर 1,60,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती रही। न्यूयॉर्क में सोना वायदा भाव 0.98 प्रतिशत बढ़कर 4,561.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रतिभागियों की लिवाली बढ़ने से कीमती धातु की कीमत में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह लगातार तीसरे हफ़्ते बढ़त की ओर बढ़ रहा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और लंबी अवधि के अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट के कारण चांदी भी मजबूत बनी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की हाजिर कीमत बढ़कर करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो 18 मई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। यह लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त की राह पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निवेश की मजबूत मांग और मुद्रा एवं बॉन्ड बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव ने इस कीमती धातु को सहारा देना जारी रखा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article