बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 अप्रैल 2026: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 April 2026:आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिये

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 April 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.13% गिरकर यानी 202 रुपये गिरावट के साथ 1,53,741 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस रह गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,52,096 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,52,155 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,355 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 152096 रुपये प्रति 10 ग्राम152155 रुपये प्रति 10 ग्राम152355 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 151487 रुपये प्रति 10 ग्राम151546 रुपये प्रति 10 ग्राम151745 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 139320 रुपये प्रति 10 ग्राम139374 रुपये प्रति 10 ग्राम139557 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114072 रुपये प्रति 10 ग्राम114116 रुपये प्रति 10 ग्राम114266 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88976 रुपये प्रति 10 ग्राम89011 रुपये प्रति 10 ग्राम89128 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155430₹142490₹116610
मुंबई₹155280₹142340₹116460
कोलकाता₹155280₹142340₹116460
चेन्नई₹155990₹142990₹118540
पटना₹155330₹142390₹116510
लखनऊ₹155430₹142490₹116610
मेरठ₹155430₹142490₹116610
अयोध्या₹155430₹142490₹116610
कानपुर₹155430₹142490₹116610
गाजियाबाद₹155430₹142490₹116610
नोएडा₹155430₹142490₹116610
गुरुग्राम₹155430₹142490₹116610
चंडीगढ़₹155430₹142490₹116610
जयपुर₹155430₹142490₹116610
लुधियाना₹155430₹142490₹116610
गुवाहाटी₹155280₹142340₹116460
इंदौर₹155330₹142390₹116510
सूरत₹155330₹142390₹116510
अहमदाबाद₹155330₹142390₹116510
वडोदरा₹155330₹142390₹116510
पुणे₹155280₹142340₹116460
नागपुर₹155280₹142340₹116460
नासिक₹155310₹142370₹116490
बैंगलोर₹155280₹142340₹116460
भुवनेश्वर₹155280₹142340₹116460
कटक₹155280₹142340₹116460
केरल₹155280₹142340₹116460
रायपुर₹155280₹142340₹116460
हैदराबाद₹155280₹142340₹116460

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

खुदरा कारोबारियों और स्टॉकिस्ट की तरफ से ताजा खरीदारी आने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोना 800 रुपये की तेजी के साथ 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 800 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

सोने की कीमतों में सोमवार को कमजोर हाजिर मांग के कारण गिरावट दर्ज की गई और यह वायदा कारोबार में 1,310 रुपये गिरकर 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून की आपूर्ति वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट 1,310 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,788.31 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह की शुरुआत में सोना कमजोर रुख के साथ खुला, जो सप्ताहांत में भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास स्थिति तेजी से बिगड़ी है। जहां ईरान ने इसे दोबारा खोलने के 24 घंटे के भीतर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया, वहीं अमेरिका ने प्रतिबंधों को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे एक ईरानी मालवाहक पोत को जब्त कर लिया। इस घटनाक्रम से युद्धविराम की स्थिरता और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इससे ऊर्जा कीमतों और मुद्रास्फीति को लेकर चिंता बढ़ी है, डॉलर मजबूत हुआ है और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ा है। इस बीच, निवेशकों की नजर इस सप्ताह वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर टिकी रहने का अनुमान है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज की प्रमुख (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी खुदरा बिक्री, आवास बिक्री, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और उपभोक्ता विश्वास जैसे आंकड़ों पर निवेशकों की नजर रहेगी। इसके अलावा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के पीएमआई आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नामित प्रमुख केविन वॉर्श की अमेरिकी संसद में गवाही पर भी बाजार की नजर रहेगी। चैनवाला ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से सोने-चांदी की कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है।

विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है। हाजिर बाजार में मांग में नरमी भी गिरावट की प्रमुख वजह रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article