बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 अप्रैल 2026: रेट में भारी गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 April 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 April 2026 : ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठा-पटक हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 3% गिरकर यानी 4503 रुपये गिरावट के साथ 1,45,601 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव घटकर 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार सुबह तक 1,50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,45,507 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 166.79 डॉलर या 3.51 प्रतिशत टूटकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 150853 रुपये प्रति 10 ग्राम145507 रुपये प्रति 10 ग्राम146608 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150249 रुपये प्रति 10 ग्राम144924 रुपये प्रति 10 ग्राम146021 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138181 रुपये प्रति 10 ग्राम133284 रुपये प्रति 10 ग्राम134293 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113140 रुपये प्रति 10 ग्राम109130 रुपये प्रति 10 ग्राम109956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88249 रुपये प्रति 10 ग्राम85122 रुपये प्रति 10 ग्राम85766 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149120₹136700₹111880
मुंबई₹148970₹136550₹111730
कोलकाता₹148970₹136550₹111730
चेन्नई₹150000₹137500₹114550
पटना₹149020₹136600₹111780
लखनऊ₹149120₹136700₹111880
कानपुर₹149120₹136700₹111880
मेरठ₹149120₹136700₹111880
अयोध्या₹149120₹136700₹111880
गुरुग्राम₹149120₹136700₹111880
गाजियाबाद₹149120₹136700₹111880
नोएडा₹149120₹136700₹111880
जयपुर₹149120₹136700₹111880
लुधियाना₹149120₹136700₹111880
गुवाहाटी₹148970₹136550₹111730
इंदौर₹149020₹136600₹111780
अहमदाबाद₹149020₹136600₹111780
वडोदरा₹149020₹136600₹111780
सूरत₹149020₹136600₹111780
पुणे₹148970₹136550₹111730
नागपुर₹148970₹136550₹111730
चंडीगढ़₹149120₹136700₹111880
नासिक₹149000₹136580₹111760
बैंगलोर₹148970₹136550₹111730
भुवनेश्वर₹148970₹136550₹111730
कटक₹148970₹136550₹111730
केरल₹148970₹136550₹111730
रायपुर₹148970₹136550₹111730
हैदराबाद₹148970₹136550₹111730

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत भी 3,500 रुपये यानी 2.3 प्रतिशत बढ़कर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में, सोने की कीमत 57,350 रुपये, या लगभग 61 प्रतिशत बढ़कर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं, जबकि एक अप्रैल, 2025 को इसकी कीमत 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 76.51 डॉलर यानी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,743.89 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी रहने के बीच घरेलू बाजार में मजबूत कारोबारी धारणा के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 1,539 रुपये की तेजी के साथ 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,539 रुपये यानी 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को यह 1,50,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन एसेट) का रुख किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, मई कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का वायदा भाव 55.35 डॉलर या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 4,733.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने बताया कि बुधवार को भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। इस तेजी की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत हैं। इससे आगे और तनाव बढ़ने या ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने का जोखिम कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से तेल की कीमतें नरम रहने की उम्मीद है। इससे महंगाई को लेकर चिंता कम हुई है और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की संभावना भी कम हो जाती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article