बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 मार्च 2026: रेट में 7000 रुपये की गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी घट जाती हैं तो कभी बढ़ जाती है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा रेट जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 March 2026: मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 7,000 रुपये या 4.37 प्रतिशत घटकर 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया, जो पिछली बंद कीमत 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 5.47% गिरकर यानी 8375 रुपये लुढ़कर 1,44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,50,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार सुबह तक 1,54,879 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,51,637 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,47,889 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 154879 रुपये प्रति 10 ग्राम151637 रुपये प्रति 10 ग्राम147889 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 154259 रुपये प्रति 10 ग्राम151030 रुपये प्रति 10 ग्राम147297 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 141869 रुपये प्रति 10 ग्राम138899 रुपये प्रति 10 ग्राम135466 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 116159 रुपये प्रति 10 ग्राम113728 रुपये प्रति 10 ग्राम110917 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 90604 रुपये प्रति 10 ग्राम88708 रुपये प्रति 10 ग्राम86515 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹150430₹137900₹112810
मुंबई₹150280₹137750₹112710
कोलकाता₹150280₹137750₹112710
चेन्नई₹151640₹139000₹115850
पटना₹150330₹137800₹112710
लखनऊ₹150430₹137900₹112810
अयोध्या₹150430₹137900₹112810
मेरठ₹150430₹137900₹112810
कानपुर₹150430₹137900₹112810
गाजियाबाद₹150430₹137900₹112810
नोएडा₹150430₹137900₹112810
गुरुग्राम₹150430₹137900₹112810
चंडीगढ़₹150430₹137900₹112810
जयपुर₹150430₹137900₹112810
लुधियाना₹150430₹137800₹112810
गुवाहाटी₹150280₹137750₹112710
इंदौर₹150330₹137800₹112710
अहमदाबाद₹150330₹137800₹112710
वडोदरा₹150330₹137800₹112710
सूरत₹150330₹137800₹112710
नागपुर₹150280₹137750₹112710
नासिक₹150310₹137780₹112740
पुणे₹150280₹137750₹112710
बैंगलोर₹150280₹137750₹112710
भुवनेश्वर₹150280₹137750₹112710
कटक₹150280₹137750₹112710
केरल₹150280₹137750₹112710
रायपुर₹150280₹137750₹112710
हैदराबाद₹150280₹137750₹112710

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को घरेलू बाजार में मंदी के रुख के कारण सोना 1,000 रुपये के नुकसान के साथ 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये, या 0.62 प्रतिशत टूटकर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। सोने का पिछला बंद भाव 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसमें 1,050 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 16.10 डॉलर, या 0.32 प्रतिशत टूटकर 4,989.65 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति संबंधी फैसले से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता का रुख बरतने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 256 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,729 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 256 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,729 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,734 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के वायदा भाव कॉमेक्स में मामूली बढ़त के साथ 5,013.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने बताया कि सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आई, क्योंकि व्यापारियों द्वारा की गई मुनाफावसूली के साथ-साथ भौतिक मांग में भी सुस्ती देखने को मिली। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें दबाव में रहीं, क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति के फैसले से पहले, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का महंगाई पर पड़ने वाले असर का आकलन करते रहे। ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा कि अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष में तेजी, जिसमें ऊर्जा बुनियादी ढांचा पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावटें शामिल हैं। उसने तेल बाजारों में आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती ऊर्जा कीमतों का महंगाई पर पड़ने वाला असर मौद्रिक ढील की उम्मीदों में देरी कर रहा है, जिससे कीमती धातुओं के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। इंडसइंड सिक्योरिटीज के त्रिवेदी ने कहा कि कमजोरी के बावजूद, वैश्विक बाजार में इस साल अब तक सोने की कीमतें करीब 16 प्रतिशत ऊपर बनी हुई हैं।

उधर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है। हालांकि दरों में कोई बदलाव न होना सामान्य प्रतीत हो सकता है, लेकिन फेड के कड़े रुख और ‘नो रेट कट’ के संकेतों ने वैश्विक शेयर बाजारों में हलचल मचा दी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article