बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 नवंबर 2025: सोना-चांदी के रेट लुढ़के, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 November 2025 : सोने और चांदी के दाम एक बार फिर बदलाव हुए हैं। कुछ दिनों से गिरावट का रूख बरकरार है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का नया भाव भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों गिरावट का दौर जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव भी लुढ़कर 1,53,706 रुपये प्रति किलो हो गया। अब जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 122924 रुपये प्रति 10 ग्राम121366 रुपये प्रति 10 ग्राम122180 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 122432 रुपये प्रति 10 ग्राम120880 रुपये प्रति 10 ग्राम121691 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 112598 रुपये प्रति 10 ग्राम111171 रुपये प्रति 10 ग्राम111917 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 92193 रुपये प्रति 10 ग्राम91025 रुपये प्रति 10 ग्राम91635 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71911 रुपये प्रति 10 ग्राम70999 रुपये प्रति 10 ग्राम71475 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 154933 रुपये प्रति किलोग्राम151850 रुपये प्रति किलोग्राम153706 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

बाजार सूत्रों के मुताबिक सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 1,29,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 300 रुपये बढ़कर 1,29,100 रुपये (सभी करों सहित) हो गई। हालांकि, सोमवार को चांदी की कीमत 1,000 रुपये घटकर 1,63,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 4,077.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि हाजिर चांदी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 50.89 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के वायदा भाव

वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 1,229 रुपये या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,332 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,207 रुपये या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,24,101 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,944, रुपये या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,074 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,971 रुपये या 1.24 प्रतिशत घटकर 1,56,862 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,077.04 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 0.62 प्रतिशत टूटकर 50.54 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि मजबूत डॉलर के कारण हाजिर सोना फिलहाल स्थिर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान पर चीन की टिप्पणियों को लेकर चीन-जापान तनाव गिरावट को कम कर रहा है। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि पिछले सप्ताह बाजार में हुई भारी बिकवाली, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणियों के कारण हुई थी, जिससे दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई थीं, के कारण सोने की कीमतों में 2.5 प्रतिशत और चांदी की कीमतों में 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई। चैनानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों को अपरिवर्तित बनाए रखने के लिए ‘शटडाउन’ का हवाला दे रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों से उनकी अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग घटने के कारण सोने व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article