बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 अगस्त 2026: क्या है ताजा रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिये (तस्वीर-AI/istock)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 18 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.92% बढ़कर यानी 1424 रुपये बढ़त के साथ 155930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,54,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,486.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 18 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट₹15,621₹1,56,210
22 कैरेट₹14,319₹1,43,193
20 कैरेट₹13,018₹1,30,175
18 कैरेट₹11,716₹1,17,158
16 कैरेट₹10,414₹1,04,140
14 कैरेट₹9,112₹91,123
12 कैरेट₹7,811₹78,105
10 कैरेट₹6,509₹65,088

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155810₹142850₹116910
मुंबई₹155660₹142700₹116760
कोलकाता₹155660₹142700₹116760
चेन्नई₹155660₹142700₹120500
पटना₹155710₹142750₹116810
लखनऊ₹155810₹142850₹116910
अयोध्या₹155810₹142850₹116910
मेरठ₹155810₹142850₹116910
कानपुर₹155810₹142850₹116910
गाजियाबाद₹155810₹142850₹116910
नोएडा₹155810₹142850₹116910
गुरुग्राम₹155810₹142850₹116910
चंडीगढ़₹155810₹142850₹116910
जयपुर₹155810₹142850₹116910
लुधियाना₹155810₹142850₹116910
गुवाहाटी₹155660₹142700₹116760
इंदौर₹155710₹142750₹116810
अहमदाबाद₹155710₹142750₹116810
वडोदरा₹155710₹142750₹116810
सूरत₹155710₹142750₹116810
पुणे₹155660₹142700₹116760
नागपुर₹155660₹142700₹116760
नासिक₹155690₹142730₹116790
बैंगलोर₹155660₹142700₹116760
भुवनेश्वर₹155660₹142700₹116760
रायपुर₹155660₹142700₹116760
हैदराबाद₹155660₹142700₹116760

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर डॉलर और मजबूत वैश्विक रुख ने सर्राफा की मांग में नई जान फूंक दी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,56,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। यह सुधार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी देखा गया, जहां हाजिर सोना 0.48 प्रतिशत बढ़कर 4,397.59 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 676 रुपये की तेजी के साथ 58,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 676 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,55,182 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,394.01 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने में तेजी आई। इसे कमजोर डॉलर और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा सख़्त मौद्रिक नीति अपनाने की उम्मीदों में कमी का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह अमेरिकी महंगाई के सामान्य आंकड़े, साथ ही रोजगार और खुदरा बिक्री के कमजोर आंकड़ों ने मौद्रिक नीति को और सख़्त करने की उम्मीदों को कम कर दिया और डॉलर पर दबाव बनाए रखा, जिससे कीमती धातुओं की मांग में सुधार हुआ।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,398 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और डॉलर की कमजोरी और तेल की कीमतों के सीमित रहने के कारण इसके सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक हालात पर भी नजर बनी हुई है। सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2018 से पहले ही 2,200 प्रतिबंध लागू हैं, जिनमें ईरान के बंदरगाहों की लगातार नाकेबंदी भी शामिल है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार में शामिल लोग इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की एफओएमसी बैठक के ब्योरे पर नजर रखेंगे, ताकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर दृष्टिकोण और सर्राफा की कीमतों की अगली दिशा के बारे में और संकेत मिल सकें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article