बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 दिसंबर 2025: 24k, 22k, 18k, 14k सोने के ताजा दाम, जानें पटना से मुंबई तक के रेट

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा दाम क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 December 2025 : सोने की कीमतें एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए ये दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर MCX पर वायदा भाव बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना बढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट : 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 132179 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 121562 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 99533 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 77635 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹133360₹122260₹100060
मुंबई₹13,3210₹122110₹99910
कोलकाता₹133210₹122110₹99910
चेन्नई₹134960₹123710₹103310
लखनऊ₹133360₹12,2260₹100060
गाजियाबाद₹133360₹122260₹100060
नोएडा₹133360₹122260₹100060
गुड़गांव₹133360₹122260₹100060
जयपुर₹133360₹122260₹100060
पटना₹133260₹122160₹99960
अहमदाबाद₹133260₹122160₹99960
पुणे₹133210₹122110₹99910
मेरठ₹133360₹122260₹100060
लुधियाना₹133360₹122260₹100060
गुवाहाटी₹133210₹122110₹99910
इंदौर₹133260₹122160₹99960
कानपुर₹133360₹122260₹100060
सूरत₹133260₹122160₹99960
नागपुर₹133210₹122110₹99910
चंडीगढ़₹133360₹122260₹100060
बैंगलोर₹133210₹122110₹99910
अयोध्या₹133360₹122260₹100060
भुवनेश्वर₹133210₹122110₹99910
केरल₹133210₹122110₹9,9910
रायपुर₹133210₹122110₹99910

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,110 रुपये बढ़कर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 58.61 डॉलर यानी 1.37 प्रतिशत बढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध भी 2,497 रुपये बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स सोना वायदा 57.6, डॉलर यानी 1.34 प्रतिशत बढ़कर 4,370.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजार में, हाजिर चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नये ऊंचाई को छुआ। वहीं सोने दाम में भी काफी बढ़ोतरी हुई, जो रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि कीमती धातु में उछाल का कारण मुख्य रूप से कमजोर रुपये और लगातार निवेश की मांग है। कोटक सिक्योरिटीज के प्रमुख (करेंसी और कमोडिटी), अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि ऐसे समय जब महंगाई का खतरा बढ़ रहा है, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद सोने और चांदी में अच्छी तेजी आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article