बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 दिसंबर 2025: रेट ऑल टाइम हाई पर, जानें अपने शहर के 24k, 22k, 20k, 18k, 14k गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 December 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन बढ़ोतरी का रूख ज्यादा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों समेत देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 December 2025 : सोना के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 128596 रुपए प्रति 10 ग्राम था। दोपहर तक कीमत बढ़कर 130569 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम तक बढ़कर 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर MCX पर वायदा भाव बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। जबकि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना बढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 128596 रुपये प्रति 10 ग्राम130569 रुपये प्रति 10 ग्राम132710 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 128081 रुपये प्रति 10 ग्राम130046 रुपये प्रति 10 ग्राम132179 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 20 कैरेट 117794 रुपये प्रति 10 ग्राम119601 रुपये प्रति 10 ग्राम121562 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 96447 रुपये प्रति 10 ग्राम97927 रुपये प्रति 10 ग्राम99533 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 75229 रुपये प्रति 10 ग्राम76383 रुपये प्रति 10 ग्राम77635 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट22 कैरट18 कैरट
दिल्ली₹13,0910₹12,0010₹9,8220
मुंबई₹13,0760₹11,9860₹9,8070
कोलकाता₹13,0760₹11,9860₹9,8070
चेन्नई₹13,1470₹12,0510₹10,0460
लखनऊ₹13,0910₹12,0010₹9,8220
गुड़गांव₹13,0910₹12,0010₹9,8220
गाज़ियाबाद₹13,0910₹12,0010₹9,8220
नोएडा₹13,0910₹12,0010₹9,8220
जयपुर₹13,0910₹12,0010₹9,8220
पटना₹13,0810₹11,9910₹9,8120
अहमदाबाद₹13,0810₹11,9910₹9,8120
पुणे₹13,0760₹11,9860₹9,8070
मेरठ₹13,0910₹12,0010₹9,8220
लुधियाना₹13,0910₹12,0010₹9,8220
गुवाहाटी₹13,0760₹11,9860₹9,8070
इंदौर₹13,0810₹11,9910₹9,8120
कानपुर₹13,0910₹12,0010₹9,8220
सूरत₹13,0810₹11,9910₹9,8120
नागपुर₹13,0760₹11,9860₹9,8070
चंडीगढ़₹13,0910₹12,0010₹9,8220
बैंगलोर₹13,0760₹11,9860₹9,8070
अयोध्या₹13,0910₹12,0010₹9,8220
भुवनेश्वर₹13,0760₹11,9860₹9,8070
केरल₹13,0760₹11,9860₹9,8070
रायपुर₹13,0760₹11,9860₹9,8070
हैदराबाद₹13,0760₹11,9860₹9,8070

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 रुपये बढ़कर 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा संघ के अनुसार, सोना 1,32,490 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछली बार यह 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 15.55 डॉलर या 0.37 प्रतिशत टूटकर 4,213.12 डॉलर प्रति औंस रहा।

इस बीच, एमसीएक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध का भाव 845 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 1,30,641 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 20.2 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 4,245.2 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसे अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के 98.62 पर भारी गिरावट और कम बांड प्रतिफल से समर्थन मिला।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोध प्रमुख, हरीश वी ने कहा कि महंगाई के बने रहने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मुख्य ब्याज दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती के फैसले ने कीमती धातुओं में तेजी की धारणा को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सर्राफा पहले से ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, इस नीति में बदलाव से तेजी को और बढ़ावा मिला है, क्योंकि निवेशक आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई के दबाव के बीच सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की तलाश कर रहे हैं। हरीश ने आगे कहा कि ब्याज दर कटौती के बाद डॉलर के कमजोर होने से सोने और चांदी की कीमतों को और समर्थन मिल रहा है, क्योंकि कमजोर डॉलर इन धातुओं को दुनिया भर के खरीदारों के लिए ज्यादा सस्ता बनाता है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि सोना स्थिर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी घरेलू और कॉमेक्स में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसका कारण बाजार भागीदार अमेरिकी केन्द्रीय बैंक द्वारा एक और सावधानी भरी कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। यह केन्द्रीय बैंक की इस साल की तीसरी कटौती है। जबकि वर्ष 2026 में सिर्फ एक कटौती का अनुमान रखा गया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article