बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 अगस्त 2026: आज क्या है ताजा रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 12 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.35% बढ़कर यानी 540 रुपये तेजी के साथ 1,53,639 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,53,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,53,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,429.8 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 12 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
24 कैरेट सोना₹15,384₹1,53,840₹4,36,129₹1,79,436
22 कैरेट सोना₹14,102₹1,41,020₹3,99,785₹1,64,483
20 कैरेट सोना₹12,820₹1,28,200₹3,63,441₹1,49,530
18 कैरेट सोना₹11,538₹1,15,380₹3,27,097₹1,34,577
16 कैरेट सोना₹10,256₹1,02,560₹2,90,753₹1,19,624
14 कैरेट सोना₹8,974₹89,740₹2,54,409₹1,04,671
12 कैरेट सोना₹7,692₹76,920₹2,18,065₹89,718
10 कैरेट सोना₹6,410₹64,100₹1,81,720₹74,765

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155280₹142350₹116500
मुंबई₹155130₹142200₹116350
कोलकाता₹155130₹142200₹116350
चेन्नई₹155460₹142500₹120000
पटना₹155180₹142250₹116400
लखनऊ₹155280₹142350₹116500
मेरठ₹155280₹142350₹116500
अयोध्या₹155280₹142350₹116500
कानपुर₹155280₹142350₹116500
गाजियाबाद₹155280₹142350₹116500
नोएडा₹155280₹142350₹116500
गुरुग्राम₹155280₹142350₹116500
चंडीगढ़₹155280₹142350₹116500
जयपुर₹155280₹142350₹116500
लुधियाना₹155280₹142350₹116500
गुवाहाटी₹155130₹142200₹116350
इंदौर₹155180₹142250₹116400
अहमदाबाद₹155180₹142250₹116400
वडोदरा₹155180₹142250₹116400
सूरत₹155180₹142250₹116400
पुणे₹155130₹142200₹116350
नागपुर₹155130₹142200₹116350
नासिक₹155160₹142230₹116380
बैंगलोर₹155130₹142200₹116350
भुवनेश्वर₹155130₹142200₹116350
रायपुर₹155130₹142200₹116350
हैदराबाद₹155130₹142200₹116350

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बावजूद व्यापारियों की ओर से निवेश की मांग के कारण सोना 1,200 रुपये बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार छठे सत्र में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार के 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,200 रुपये बढ़कर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछली बार यह इन स्तर के आसपास 12 जून को कारोबार कर रहा था, जब इसका भाव 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस कीमती धातु में पिछले 6 कारोबारी सत्रों में 9,800 रुपये या 6.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह तीन अगस्त को दर्ज 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर चढ़ी है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.38 प्रतिशत घटकर 4,373.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,501 रुपये की तेजी के साथ 1,54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,501 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,332 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,406.15 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि सोने में लगातार 6 कारोबारी दिन में तेजी जारी रही और यह दो महीने से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों ने अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले सुरक्षित निवेश के तौर पर खरीदारी बढ़ाई, क्योंकि इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के नजरिये के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत बढ़ाने की शुरुआती कोशिश भी नाकाम रही। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से पहले हाजिर कीमतें 4,435 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थीं, लेकिन बाद में वे गिर गईं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को आने वाली अमेरिका की जुलाई उपभोक्ता मूल्य रिपोर्ट और उसके बाद गुरुवार को आने वाले उत्पादक मूल्य के आंकड़े फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के नजरिये के बारे में नए संकेत देंगे।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर गतिरोध जारी रहने से कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ गईं, जिससे निवेशकों के लिए अनिश्चितता और बढ़ गई। इस बीच, ईरान ने दावा किया कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है और कहा कि आईआरजीसी को तैयार रहने का आदेश दिया गया है। सर्राफा कारोबारियों के लिए अगली चुनौती अमेरिकी महंगाई रिपोर्ट है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article