बिजनेस

चांदी का भाव आज का 12 अगस्त 2026: आज क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 August 2026: दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई है। उधऱ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 0.17% लुढ़क कर यानी 409 रुपये गिरावट के साथ 2,35,250 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,659 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 236,150 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 65.03 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 10 हजार रुपये बढ़कर 2,55,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 12 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
999 फाइन चांदी₹2,36,150₹6,695₹2,754
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,18,439₹6,193₹2,548
900 कॉइन चांदी₹2,12,535₹6,025₹2,479
800 जर्मन चांदी₹1,88,920₹5,356₹2,204

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,55,000
मुंबई₹2,55,000
कोलकाता₹2,55,000
चेन्नई₹2,60,000
पटना₹2,55,000
लखनऊ₹2,55,000
अयोध्या₹2,55,000
मेरठ₹2,55,000
कानपुर₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,55,000
नोएडा₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,55,000
जयपुर₹2,55,000
लुधियाना₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,55,000
इंदौर₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,55,000
वडोदरा₹2,55,000
सूरत₹2,55,000
नागपुर₹2,55,000
पुणे₹2,55,000
नासिक₹2,55,000
बैंगलोर₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,60,000
रायपुर₹2,55,000
हैदराबाद₹2,60,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी तेजी के दौर में है और इसकी कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई है, जिससे चांदी दो महीने से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पिछली बार यह 30 अप्रैल को इस स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी, जब इसका भाव 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी करीब 1.3 प्रतिशत घटकर 64.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,37,700 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 833 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,37,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.44 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि औद्योगिक मांग और निवेशकों के सकारात्मक रुख के कारण चांदी में भी तेजी देखी गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article