बिजनेस

सोने का भाव आज का 10 अप्रैल 2026: रेट घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 April 2026: अमेरिका और ईरान में युद्धविराम को लेकर अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर कंफ्यूजन की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate today) में बदलाव हो रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.46% घटकर यानी 704 रुपये लुढ़क कर 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 153434 रुपये 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार सुबह तक 149937 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,50,305 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,50,327 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट149937 रुपये प्रति 10 ग्राम150305 रुपये प्रति 10 ग्राम150327 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 149337 रुपये प्रति 10 ग्राम149703 रुपये प्रति 10 ग्राम149725 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 137342 रुपये प्रति 10 ग्राम137679 रुपये प्रति 10 ग्राम137700 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 112453 रुपये प्रति 10 ग्राम112729 रुपये प्रति 10 ग्राम112745 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 87713 रुपये प्रति 10 ग्राम87928 रुपये प्रति 10 ग्राम87941 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153150₹140400₹114900
मुंबई₹153000₹140250₹114750
कोलकाता₹153000₹140250₹114750
चेन्नई₹154090₹141250₹117750
पटना₹153050₹140300₹114800
लखनऊ₹153150₹140400₹114900
मेरठ₹153150₹140400₹114900
अयोध्या₹153150₹140400₹114900
कानपुर₹153150₹140400₹114900
गाजियाबाद₹153150₹140400₹114900
नोएडा₹153150₹140400₹114900
गुरुग्राम₹153150₹140400₹114900
चंडीगढ़₹153150₹140400₹114900
जयपुर₹153150₹140400₹114900
लुधियाना₹153150₹140400₹114900
गुवाहाटी₹153000₹140250₹114750
इंदौर₹153050₹140300₹114800
अहमदाबाद₹153050₹140300₹114800
वडोदरा₹153050₹140300₹114800
सूरत₹153050₹140300₹114800
पुणे₹153000₹140250₹114750
नागपुर₹153000₹140250₹114750
नासिक₹153030₹140280₹114780
बैंगलोर₹153000₹140250₹114750
भुवनेश्वर₹153000₹140250₹114750
कटक₹153000₹140250₹114750
केरल₹153000₹140250₹114750
रायपुर₹153000₹140250₹114750
हैदराबाद₹153000₹140250₹114750

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,500 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की नाजुक स्थिति के बीच सतर्क खरीदारी के समर्थन से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतें शुरुआती गिरावट को कम करते हुए 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव नीचे खुला लेकिन बाद में गिरावट का रुख पलट गया और उसमें सुधार दिखने लगा। सोने के सर्वाधिक कारोबार वाले जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,987 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 25.05 डॉलर या 0.52 प्रतिशत फिसलकर 4,752.15 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे पिछले सत्र की अधिकतर बढ़त लुप्त हो गई, क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया में युद्धविराम का फिर से मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि चल रही छिटपुट लड़ाई, होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने को लेकर अनिश्चितता, और टैंकर की आवाजाही रुकने की खबरों के साथ-साथ कथित युद्धविराम उल्लंघन ने बाजार की कारोबारी धारणा पर असर डाला।

मिराए एसेट शेयरखान में कॉमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सोना 4,730 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है और शुक्रवार को जारी होने वाली मार्च के अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों का इसपर असर पड़ने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि विदेशी कारोबार में सोने की कीमतें जल्द ही 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article