बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 नवंबर 2025: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 November 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कीमतें कभी कम होती हैं तो कभी ज्यादा होती हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए चांदी का ताजा भाव क्या है।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं, कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी घट जाती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 1,49,125 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है इसलिए ये दोनों दिन शुक्रवार का बंद भाव ही मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी घटकर 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा भाव गिरावट के साथ 1,21,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 1,48,430 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 4,020.67 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव टूटकर 48.43 डॉलर प्रति औंस रहा। आगे जानिए IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट : 120770 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 120286 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 110625 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 90578 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 70651 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 149125 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोने के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने के दाम शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 2,200 रुपये की तेज बढ़त के साथ 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,200 रुपये बढ़कर 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिकराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव 2,000 रुपये घटकर 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गए। पिछले सत्र में यह 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,003.49 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वायदा बाजार में सोना का भाव

वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 218 रुपये या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,223 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 410 रुपये या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,48,430 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,217 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वायदा बाजार में वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 4,020.67 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 0.37 प्रतिशत टूटकर 48.43 डॉलर प्रति औंस रहा। अमेरिकी फेडरल के ब्याज दरों में कटौती करने और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव के अस्थायी तौर पर थमने से सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के कारण सोने व चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि सोने के दाम में यह तेजी थोक खरीदारों और आभूषण विक्रेताओं की नई खरीद के कारण आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सुमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने में तेजी आई, जिसका प्रमुख कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी रही। गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त होने के बावजूद दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इस अनिश्चितता के चलते सोने में सुरक्षित निवेश की मांग फिर बढ़ गई है।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article