बिजनेस

शेयर है या तूफान 15 दिन से बढ़ता ही जा रहा! एक महीने में 50% भागा; 5 साल में ₹1 लाख के बना दिए ₹43 लाख

Small cap Share अक्सर हाई ग्रोथ वाले माने जाते हैं। लेकिन, 2025 में ज्यादातर ऐसे शेयर फुस्स साबित हुए। लेकिन, कुछ शेयरों ने स्मॉल कैप का मल्टीबैगर वाला जादू भी दिखाया है। ऐसा ही एक शेयर पिछले 15 कारोबारी सत्रों से तूफान की तरह लगातार बढ़ता जा रहा है। इस शेयर ने पिछले एक महीने में ही 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसके अलावा पिछले पांच साल में 4 हजार फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देते हुए 1 लाख रुपये को 43 लाख रुपये में बदल दिया है।

Image

बाजार की गिरावट के बीच भी तूफानी रफ्तार से बढ़ा शेयर (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

Small cap Multibagger सिर्फ बीते जमाने की कहानियों में नहीं हैं। बल्कि, बाजार में आज भी बनते दिख रहे हैं। Cupid ltd का शेयर भी ऐसी ही मल्टीबैगर कहानी लिख रहा है। पिछले पांच कारोबार सत्र में यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। 15 कारोबारी सत्र से यह शेयर लगातार बढ़ रहा है। 1 महीने में 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। वहीं, एक साल में करीब 600 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। वहीं, 5 साल के टाइमफ्रेम पर देखें, तो इस शेयर ने 4,199.75 % का रिटर्न दिया है। मसलन, अगर किसी ने 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज इन निवेश की वैल्यू करीब 43 लाख रुपये होती।

क्या करती है कंपनी?

क्यूपिड लिमिटेड एक स्वतंत्र भारतीय कंपनी है जो पुरुष और महिला कंडोम, वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (IVD) किट्स जैसे प्रोडक्ट्स डिजाइन, मैन्युफैक्चर और सप्लाई करती है। इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के नासिक-सिन्नर में स्थित है और कंपनी के उत्पाद 90+ देशों में निर्यात होते हैं, साथ ही यह दोनों तरह के कंडोम के लिए WHO/UNFPA प्री-क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाली कम कंपनियों में से एक है।

क्यों सुर्खियों में है शेयर?

क्यूपिड के शेयर लगातार चर्चा में इसलिए हैं, क्योंकि 2025 में इसके शेयर प्राइस में 589.79% उछाल आया है। इसके अलावा मजबूत क्वार्टरली नतीजे, सॉलिड प्रॉफिट ग्रोथ, टेक्निकल मोमेंटम और हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम ने शेयर को बुलिश ट्रेंड में रखा है, जबकि कंपनी के ग्लोबल एक्सपेंशन प्लान ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है।इसी सप्ताह कंपनी ने सऊदी अरब में नई विनिर्माण सुविधा का ऐलान किया है।

FII-DII की दिलचस्पी बढ़ी

क्यूपिड के प्रमोटरों की कुल शेयरहोल्डिंग करीब 45.55% है। इसमें से करीब 36.13% गिरवी (pledged) था। लेकिन, पिछले दिनों गिरवी हिस्सेदारी में कमी देखी जा रही है, जो प्रमोटरों के वित्तीय मजबूती और विश्वास का संकेत देता है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की हिस्सेदारी अब लगभग 2.58% तक बढ़ गई है। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक DII का हिस्सा करीब 0.30-0.35% तक पहुंचा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि संस्थागत निवेशकों ने भी पिछले कुछ क्वार्टरों में धीरे-धीरे हिस्सेदारी बढ़ाई है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article