Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 July 2026 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के चलते चांदी के दामों में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 5,000 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 1.3 प्रतिशत बढ़कर 59.89 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 0.64% बढ़कर यानी 1465 रुपये बढ़त के साथ 2,29,690 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,28,225 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,34,600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,25,430 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,29,293 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,28,850 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 5000 रुपये बढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 2 जुलाई 2026
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी के प्रकार | 1 किलो की कीमत | 1 औंस की कीमत | 1 तोला की कीमत |
|---|---|---|---|
| 999 फाइन चांदी | ₹2,34,600 | ₹6,651 | ₹2,736 |
| 925 स्टर्लिंग चांदी | ₹2,17,005 | ₹6,152 | ₹2,531 |
| 900 कॉइन चांदी | ₹2,11,140 | ₹5,986 | ₹2,463 |
| 800 जर्मन चांदी | ₹1,87,680 | ₹5,321 | ₹2,189 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मुंबई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कोलकाता | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| चेन्नई | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| पटना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| लखनऊ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| मेरठ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अयोध्या | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| कानपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नोएडा | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| जयपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| लुधियाना | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| जलगांव | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| इंदौर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| वडोदरा | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| सूरत | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पुणे | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नागपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| नासिक | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| बैंगलोर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
| रायपुर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| हैदराबाद | ₹2,500 | ₹25,000 | ₹2,50,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
वैश्विक बाजार के कमजोर रुख और मजबूत डॉलर का कीमती धातु पर असर पड़ा। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले सत्र में यह 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी एक प्रतिशत घटकर 58 डॉलर प्रति औंस रह गई।
पिछले दिन चांदी का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 5,380 रुपये की गिरावट के साथ 2,23,183 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5,380 रुपये यानी 2.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,23,183 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 2.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.32 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
