बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 जुलाई 2026: 3000 रुपये बढ़े रेट, जानें 10 ग्राम, 1 औंस, 1 तोला की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 2 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद गिरावट हो रही थी लेकिन दोपहर तक फिर बढ़ोतरी होने लगी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 1.3% बढ़कर यानी 1880 रुपये बढ़त के साथ 1,46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,44,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,46,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,41,632 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,43,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 38.75 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 4,070.04 डॉलर प्रति औंस हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में क्या लेटेस्ट रेट भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- चांदी का ताजा भाव, 2 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम कीमत10 ग्राम कीमत1 औंस कीमत1 तोला कीमत
24 कैरेट सोना₹14,664₹1,46,640₹4,15,717₹1,71,038
22 कैरेट सोना₹13,442₹1,34,420₹3,81,074₹1,56,785
20 कैरेट सोना₹12,220₹1,22,200₹3,46,431₹1,42,532
18 कैरेट सोना₹10,998₹1,09,980₹3,11,788₹1,28,279
16 कैरेट सोना₹9,776₹97,760₹2,77,145₹1,14,025
14 कैरेट सोना₹8,554₹85,540₹2,42,502₹99,772
12 कैरेट सोना₹7,332₹73,320₹2,07,859₹85,519
10 कैरेट सोना₹6,110₹61,100₹1,73,216₹71,266

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 141632 रुपये प्रति 10 ग्राम143340 रुपये प्रति 10 ग्राम143003 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141065 रुपये प्रति 10 ग्राम142766 रुपये प्रति 10 ग्राम142430 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 129735 रुपये प्रति 10 ग्राम131299 रुपये प्रति 10 ग्राम130990 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106224 रुपये प्रति 10 ग्राम107505 रुपये प्रति 10 ग्राम107252 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 82855 रुपये प्रति 10 ग्राम83854 रुपये प्रति 10 ग्राम83657 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144700₹132650₹108560
मुंबई₹144550₹132500₹108410
कोलकाता₹144550₹132500₹108410
चेन्नई₹146180₹134000₹111600
पटना₹144600₹132550₹108460
लखनऊ₹144700₹132650₹108560
मेरठ₹144700₹132650₹108560
अयोध्या₹144700₹132650₹108560
कानपुर₹144700₹132650₹108560
गाजियाबाद₹144700₹132650₹108560
नोएडा₹144700₹132650₹108560
गुरुग्राम₹144700₹132650₹108560
चंडीगढ़₹144700₹132650₹108560
जयपुर₹144700₹132650₹108560
लुधियाना₹144700₹132650₹108560
गुवाहाटी₹144550₹132500₹108410
इंदौर₹144600₹132550₹108460
अहमदाबाद₹144600₹132550₹108460
वडोदरा₹144600₹132550₹108460
सूरत₹144600₹132550₹108460
पुणे₹144550₹132500₹108410
नागपुर₹144550₹132500₹108410
नासिक₹144580₹132530₹108440
बैंगलोर₹144550₹132500₹108410
भुवनेश्वर₹144550₹132500₹108410
रायपुर₹144550₹132500₹108410
हैदराबाद₹144550₹132500₹108410

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक बाजार के कमजोर रुख और मजबूत डॉलर का कीमती धातु पर असर पड़ा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 1,300 रुपये की गिरावट आई और यह 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,300 रुपये गिरकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। मंगलवार को यह 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 21.75 डॉलर या 0.54 प्रतिशत घटकर 3,986.07 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 1,701 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,701 रुपये यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,40,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,970.15 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने के कारण दबाव में रहीं, जिससे इस कीमती धातु की मांग प्रभावित हुई। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी बाजार में हाजिर सोना लगातार तीसरे दिन गिरा और इसने 3,980 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार किया, क्योंकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 101.34 हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर सर्राफा कीमतों पर पड़ा, क्योंकि इससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article