बिजनेस

SHRI BALAJI VALVE IPO: श्री बालाजी आईपीओ अब तक 5 गुना सब्सक्राइब, 30 पर GMP,जानें कितने पर हो सकती है लिस्टिंग

Shri Balaji Valve Components IPO:श्री बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स लिमिटेड आईपीओ का लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। ताजा अपडेट तक 5.17 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

Image

श्री बालाजी वॉल्व कंपोनेट

Shri Balaji Valve Components IPO:स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली श्री बालाजी वॉल्व कंपोनेंट्स (Shri Balaji Valve Components) के IPO 28 दिसंबर दोपहर (एक बजे तक) 5.17 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ का प्राइस बैंड 95-100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और निवेशक 29 दिसंबर तर आईपीओ के लिए आवेदन कर सकेंगे।. आईपीओ के तहत 21.6 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए गए है। कंपनी आईपीओ से जुटाई पूंजी का इस्तेमाल अतिरिक्त प्लांट्स और मशीनों की स्थापना, वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी। कंपनी का GMP 30 रुपये पर है। ऐसे में लिस्टिंग पर 30 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

अब तक रिटेल निवेशकों ने कितना लगाया दांव

श्री बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स लिमिटेड आईपीओ का लॉट साइज 1,200 शेयरों का है। ऐसे में निवेशक न्यूनतम 1,200 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकेंगे। ताजा अपडेट तक इश्यू में रिटेल निवेशकों ने 6.11 गुना बोली लगाई है , क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए 4.96 , नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए 3.27 गुना बोली लगाई है। कंपनी के प्रमोटर श्रीनिवास लक्ष्मीकांत कोले, माधुरी लक्ष्मीकांत कोले और लक्ष्मीकांत सदाशिव कोले हैं। इश्यू का एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड जबकि बिगशेयर सर्विसेज आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार है। कंपनी के शेयर बीएसई-एसएमई पर एक जनवरी 2024 को लिस्ट हो सकते हैं।

क्या करती है कंपनी

पुणे की कंपनी श्री बालाजी वॉल्व कंपोनेंट्स बिजली,ऑयल एंड गैस, फार्मा जैसे उद्योगों के लिए वॉल्व कलपुर्जे बनाती है। कंपनी इसके अलावा बटरफ्लाई, बॉल और अन्य प्रकार के वाल्वों के लिए वाल्व घटकों के अलावा जाली उत्पाद भी बनाती है। कंपनी के शेयर 3 जनवरी को लिस्ट हो सकते हैं। फिलहाल ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ के लिए विशेष उत्साह नहीं दिख रहा है। कंपनी का जीएमपी अभी इश्यू प्राइस पर ही ट्रेड कर रहा है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article