बिजनेस

Stock Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 2300 पॉइंट्स और निफ्टी 735 पॉइंट्स चढ़ा, निवेशकों ने कमाए 12.74 लाख करोड़

Stock Market Closing: मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,94,83,705.27 करोड़ रु थी, जो आज शेयर बाजार बंद होने पर 4,07,58,044.63 करोड़ रु हो गई। यानी आज निवेशकों को शेयर बाजार में 1274339.36 करोड़ रु का फायदा हुआ है।

Image

शेयर बाजार में आई तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में मजबूती
  • 2300 अंक चढ़ा सेंसेक्स
  • 735 अंक चढ़ा निफ्टी

Stock Market Closing: मंगलवार को आए चुनाव नतीजों से शेयर बाजार को तगड़ा झटका लगा था। इससे कल शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। सेंसेक्स और निफ्टी में पॉइंट्स के लिहाज से सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मगर आज बुधवार को शेयर बाजार ने वापसी की है। हालांकि मंगलवार की गिरावट से पूरी तरह रिकवरी नहीं हो पाई है। मगर सेंसेक्स 2300 से ज्यादा पॉइंट चढ़ा है। वहीं निफ्टी में 700 से ज्यादा पॉइंट्स की मजबूती आई है। आज की तेजी से निवेशकों को करोड़ रु का फायदा हुआ है। मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,94,83,705.27 करोड़ रु थी, जो आज शेयर बाजार बंद होने पर 4,07,58,044.63 करोड़ रु हो गई। यानी आज निवेशकों को शेयर बाजार में 1274339.36 करोड़ रु का फायदा हुआ है।

ये भी पढ़ें -

कितना चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2,303.19 अंक या 3.20 प्रतिशत बढ़कर 74,382.24 पर और निफ्टी 735.80 अंक या 3.36 प्रतिशत बढ़कर 22,620.30 पर बंद हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों में से 2597 शेयरों में तेजी आई, 1224 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

कैसा रहा सेक्टोरल इंडेक्स का परफॉर्मेंस

सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जिनमें ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, मेटल, टेलीकॉम और मीडिया में 4-6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 4 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 प्रतिशत की तेजी आई।

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

बुधवार को भारतीय रुपया 15 पैसे बढ़कर 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि मंगलवार को यह 83.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

किन प्रमुख शेयरों में आई तेजी

बीपीसीएल और एलएंडटी को छोड़कर बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 के अन्य सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक 7.75 फीसदी की तेजी आई। वहीं टाटा स्टील 6.55 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 6 फीसदी और बजाज फाइनेंस 5.06 फीसदी चढ़े।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article