बिजनेस

ACC Share: 14% रिटर्न दे सकता है ACC का शेयर, मार्केट एक्सपर्ट ने दिया 2740 रु का टार्गेट

ACC Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन और किरण जैन ने सीमेंट स्टॉक एसीसी को खरीदने की सलाह दी है। लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट सिक्योरिटीज के जैन ने एसीसी के शेयर का टार्गेट 2740 रुपये रखा है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 340 रु प्रति शेयर या 14 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

एसीसी के शेयर का टार्गेट प्राइस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ACC के शेयर खरीदने की सलाह
  • 2740 रु है शेयर का टार्गेट
  • अभी 2400 रु पर है शेयर

ACC Share Price Target: मंगलवार यानी 4 जून 2024 को ACC लिमिटेड के शेयर में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई। मगर बुधवार को एसीसी का शेयर मजबूत स्थिति में हैं। करीब ढाई बजे बीएसई पर एसीसी का शेयर 115.85 रु या 5.07 फीसदी की तेजी के साथ 2399.50 रु पर है। आज अब तक के कारोबार में एसीसी का शेयर 2,424.70 रु तक ऊपर गया है, जबकि 2,234.35 रु तक नीचे फिसला है। इसका शेयर आगे और फायदा करा सकता है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है एसीसी के शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर टार्गेट

मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन और किरण जैन ने सीमेंट स्टॉक एसीसी को खरीदने की सलाह दी है। लक्ष्मीश्री इन्वेस्टमेंट सिक्योरिटीज के जैन ने एसीसी के शेयर का टार्गेट 2740 रुपये रखा है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 340 रु प्रति शेयर या 14 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

उन्होंने शेयर के लिए 2650 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये इस रेट तक गिरता है तो शेयर बेचकर निकल जाएं।

डिविडेंड देगी कंपनी

एसीसी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हर शेयर पर 75 प्रतिशत डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। इसका मतलब है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 7.50 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 जून तय की है। शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान 1 जुलाई 2024 को या उसके बाद किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article