बिजनेस

Shikhar Dhawan Luxury Innings: शिखर धवन ने इस शहर में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानें कीमत और खासियतें

Shikhar Dhawan New Luxurious Apartment: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुग्राम में देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट डीएलएफ की अत्यधिक आलीशान आवासीय प्रोजेक्ट 69 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा है। आइए जानते हैं शिखर धवन नए लग्जरी अपार्टमेंट की खासियतों के बारे में।

Image

शिखर धवन ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

Photo : Twitter

Shikhar Dhawan New Luxurious Apartment : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने रियल एस्टेट में एक बड़ा निवेश करते हुए गुरुग्राम के डीएलएफ 'The Dahlias' प्रोजेक्ट में एक सुपर लग्जरी अपार्टमेंट 69 करोड़ रुपये में खरीदा है। रियल एस्टेट सेक्टर में आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली फर्म CRE मैट्रिक्स ने यह जानकारी दी। उसके मुताबिक सौदे के लिए पंजीकृत समझौता (Registered Agreement) 4 फरवरी 2025 को हुआ। शोध फर्म ने कहा कि धवन ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर DLF की अत्यधिक भव्य परियोजना ‘The Dahlias’ में 6,040 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा है। यह सौदा देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट लेनदेन में से एक माना जा रहा है।

शिखर धवन के आलीशान अपार्टमेंट की खासियतें

  • लोकेशन: DLF5 गोल्फ लिंक, सेक्टर 54, गुरुग्राम
  • आकार: 6,040 वर्ग फुट
  • कीमत: 65.61 करोड़ रुपये (स्टांप ड्यूटी समेत कुल 68.89 करोड़ रुपये)
  • स्टांप ड्यूटी: 3.28 करोड़ रुपये
  • रजिस्ट्री: 4 फरवरी 2025
  • पार्किंग स्लॉट: 5
  • प्रति वर्ग फुट दर: कारपेट एरिया पर ₹1,14,068.61, सुपर एरिया पर ₹1,08,631

The Dahlias: भारत का सबसे महंगा रिहायशी प्रोजेक्ट

‘The Dahlias’ को भारत का सबसे प्रीमियम रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। यह प्रोजेक्ट DLF की लग्जरी परियोजना 'The Camellias' के पास गोल्फ कोर्स रोड, डीएलएफ फेज-5 में स्थित है।

  • कुल क्षेत्रफल: 17 एकड़
  • निर्माण क्षमता: 7.5 मिलियन वर्ग फुट
  • फ्लैट्स की कुल संख्या: करीब 420
  • टावर्स: 8, जिनमें 29 मंजिलें हैं
  • पहले फेज में रिलीज फ्लैट्स: 173 (सभी बिक चुके हैं)
  • पहले दो पेंटहाउस की बिक्री: 150 करोड़ रुपये प्रति यूनिट

शिखर धवन ने क्रिकेट से लिया संन्यास

गौर हो कि शिखर धवन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे अपने करियर से संतुष्ट हैं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना पूरा करके गर्व महसूस करते हैं। धवन, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर मुस्कान के लिए जाने जाते थे, अब क्रिकेट से आगे की जिंदगी में नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं। और यह नई शुरुआत उनकी इस भव्य संपत्ति से दिखाई देती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article