Share Market Today भारत सहित पूरी दुनिया के बाजारों में बिकवाली हावी है। क्रूड की तेजी, जियो पॉलिटिकल अस्थिरता और बॉन्ड यील्ड जैसी वजहों से शेयर बाजारों में बिकवाली हावी है। खासतौर पर अमेरिकी डॉलर में आ रही मजबूती से US Bonds Yield करीब दो दशक के शीर्ष पर है। US के साथ ही जापान की बॉन्ड यील्ड भी करीब 3 दशक के शीर्ष पर है। इसकी वजह से ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में उथल-पुथल मची है।
भारतीय बाजार में आज चौतरफा बिकवाली हावी है। मार्केट ब्रेड्थ में बड़ी कमजोरी है। NSE पर 2,627 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से सिर्फ 679 में खरीदारी है। जबकि, 1,874 में बिकवाली है। इसी तरह BSE पर भी 3,050 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,113 में खरीदारी है, जबकि 1,794 में बिकवाली हावी है। इससे पता चलता है कि बाजार में कमजोरी बढ़ रही है।
Nifty Sensex की कमजोर शुरुआत
भारतीय बाजार में आज 20 मई को कारोबार की कमजोर शुरुआत हुई। Sensex करीब 671 अंक टूटकर 74,529.41 तक लुढ़ग गया है। वहीं, Nifty 220 अंक फिसलकर 23,397.30 के स्तर पर आ गया है। कारोबार शुरू होने से ठीक पहले फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, प्री-ओपनिंग सेशन में निफ्टी करीब 350 और सेंसेक्स करीब 900 अंक तक लुढ़क गए। इसके बाद
चौतरफा बिकवाली हावी
बाजार में आज सिर्फ बड़े शेयरों में ही बिकवाली नहीं है। बल्कि, ब्रॉड मार्केट में भी बिकवाली का गहरा दबाव है। शुरुआती कारोबार में Nifty 100, Nifty 200 और Nifty 500 जैसे बड़े इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक टूट चुके हैं। वहीं, Midcap और Smallcap इंडेक्स में भी 1 फीसदी तक गिरावट देखने का मिली है। इससे साफ पता चलता है कि निवेशकों ने व्यापक स्तर पर मुनाफावसूली और रिस्क ऑफ मूड के साथ बिकवाली शुरू कर दी है।
विक्स में आया उछाल
बाजार में निवेशकों के बीच भरोसे और भय को दिखाने वाला इंडेक्स India VIX 3% से ज्यादा उछलकर 19.25 पर पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ती घबराहट और वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।
बैंकिंग और मेटल में बिकवाली हावी
सेक्टोरल मोर्चे पर भी बाजार में व्यापक कमजोरी है। Realty, PSU Bank, Auto, Metal और Chemicals इंडेक्स में भारी बिकवाली हावी है। शुरुआती कारोबार में Realty इंडेक्स जहां 1.56% गिर चुका है। वहीं, PSU Bank इंडेक्स 1.33% गिर चुका है। हालांकि, इतनी व्यापक गिरावट के बाद भी IT और Pharma स्टॉक्स ने बाजार को निचले स्तरों से सहारा दिया है।
इन तीन वजहों से फिसला बाजार
भारतीय शेयर बाजार में आज बिकवाली की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और रुपये में कमजोरी रही, जिससे विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ी। इसके अलावा US और जापान की बॉन्ड यील्ड कई साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे इक्विटी मार्केट पर दबाव बढ़ा है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बढ़ती जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं ने निवेशकों का सेंटीमेंट और कमजोर कर दिया, जिसकी वजह से बाजार में चौतरफा बिकवाली हावी दिखी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
