बिजनेस

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, निवेशकों ने एक ही दिन में कमा लिए मोटे पैसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 03:58 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 31 October 2022: पिछले सत्र में भी सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया था। ये क्रमश: 59,959.85 और 17,786.80 के स्तर पर बंद हुए थे।

Image

Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से घरेलू बाजार में बढ़त

Photo : BCCL

Share Market News Today, 31 Oct 2022: मजबूत वैश्विक रूझानों और विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन और अक्टूबर महीने के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई, जिससे निवेशकों को काफी फायदा हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स 786.74 अंक (1.31 फीसदी) चढ़कर 60,746.59 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 224.55 अंक यानी 1.26 फीसदी बढ़कर 18,011.35 पर पहुंच गया।

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत

एशियाई बाजारों में आज शुरुआती कारोबार में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि शंघाई की मार्केट कमजोर थी। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। मालूम हो कि शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

सोमवार को कारोबार के अंत में इंडसइंड बैंक, एनटीपीस और डॉक्टर रेड्डी के अलावा सभी कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, रिलायंस, विप्रो, आईटीसी, टाइटन, पावर ग्रिड, मारुति, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील शामिल हैं।

ग्लोबल मार्केट पर नजर -

सेक्टोरल फ्रंट पर आज सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। सबसे ज्यादा उछाल ऑटो, पाइनेंस सर्विस, आईटी और फार्मा के शेयरों में आया। इसके अलावा बैंक, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, पीएयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयरों में भी तेजी आई। दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,79,93,477.80 करोड़ रुपये हो गया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article