बिजनेस

Petrol-Diesel Rate Today, 31 Oct 2022: सस्ता हो गया है कच्चा तेल, लेकिन अब भी कम नहीं हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 11:08 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 31 October 2022: तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमत नोटिफाई करती हैं। आइए जानते हैं आज देश में इसकी कीमत कितनी है।

Image

Petrol-Diesel Rate Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब भी कम नहीं हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत?

Photo : iStock

Petrol-Diesel Rate Today, 31 October 2022: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) कम हो गई है, लेकिन भारतीयों को कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि देश में पेट्रोल और डीजल का दाम नहीं बदला है। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन जैसी तेल विपणन कंपनियों ने 31 अक्टूबर को भी ईंधन की कीमत में बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत कई दिनों से नहीं बदली है।

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत पिछले पांच महीने से बी ज्यादा समय से अपरिवर्तित रही है। इस साल मई के अंत से इसमें बदलाव नहीं हुआ है। तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपये प्रति लीटर और 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) में 0.75 फीसदी की कमजोरी आई और और इसका दाम 95 डॉलर प्रति बैरल के पास है। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.5 फीसदी सस्ता होकर 87.5 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

देश में इतना है ईंधन का दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 89.96 रुपये है। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 90.05 रुपये है। अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें, तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोग 106.03 रुपये और एक लीटर डीजल के लिए लोग 92.76 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है। यहां डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article