बिजनेस

Share Market Today, 23 Dec 2022: कोरोना की आहट से डगमगाया शेयर बाजार, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 23, 2022, 11:24 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 23 December 2022: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है। लगभग सभी सेक्टर्स में गिरावट का रुख है।

Image

Share Market Today: कोरोना की आहट से डगमगाया शेयर बाजार

Photo : iStock

Share Market News Today, 23 Dec 2022: चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के आंकड़े (Coronavirus) बढ़ रहे हैं। इसका असर स्टॉक मार्केट में देखने को मिल रहा है। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट है। कोरोना की आहट से डोमेस्टिग मार्केट में भी कमजोरी आई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जबर्दस्त गिरावट आई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले और बाद में गिरावट और भी बढ़ गई। सुबह 10:50 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 600.64 अंक लुढ़ककर 60,225.58 पर था। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 185.85 अंक फिसलकर 17,941.50 के स्तर पर था।

लाल निशान पर हुई थी शुरुआत

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:02 बजे सेंसेक्स 736.61 अंक (1.21 फीसदी) नीचे 60089.61 पर था। निफ्टी 150.10 अंक फिसलकर 17977.20 के स्तर पर था। इसके बाद सेंसेक्स 60491.34 पर खुला था और निफ्टी 0.56 फीसदी नीचे 18025.20 पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 459 शेयरों में तेजी आई, 1638 शेयरों में गिरावट आई और 85 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ग्लोबल मार्केट भी धड़ाम

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां भी गिरावट का रुख है। अमेरिका का डाउ जोंस (Dow Jones) 348 अंक यानी 1.05 फीसदी लुढ़क गया। नैस्डैक (Nasdaq) 2.18 फीसदी लुढ़का है। S&P 500 में 1.45 फीसदी की गिरावट आई है, FTSE 100 0.37 फीसदी लुढ़का है, DAX में 1.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और CAC 40 में 0.95 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

खबर लिखने के समय तक इन दिग्गज कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट या बढ़त -

sensex

sensex

सेक्टोरल फ्रंट पर क्या है हाल?

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो खबर लिखने के समय तक फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स लाल निशान पर थे। फार्मा में 0.85 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा सभी सेक्टर्स लाल निशान पर हैं। सबसे ज्यादा गिरावट पीएसयू बैंक में आई। यह तीन फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गया। मीडिया और मेटल में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक और रियल्टी भी लाल निशान पर हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article