बिजनेस

Share Market Today, 06 Jan 2022: जबर्दस्त गिरावट के साथ 59900 पर बंद हुआ सेंसेक्स

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 6, 2023, 03:58 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 06 January 2022: शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

Image

Share Market Today: जबर्दस्त गिरावट के साथ 59900 पर बंद हुआ सेंसेक्स

Photo : iStock

Share Market News Today, 06 Jan 2022: नए साल के पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 452.90 अंक (0.75 फीसदी) गिरकर 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 132.70 अंक (0.74 फीसदी) गिरकर 17,859.45 पर बंद हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,79,78,370.71 करोड़ रुपये हो गया।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसा रहा बाजार का हाल? देखें वीडियो -

सेक्टर्स पर एक नजर

सेक्टोरल फ्रंट पर आज निफ्टी एफएमसीजी के अलावा सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी के शेयरों में आई है। इसके अलावा बैंक, ऑऑटो, फाइनेंस सर्विस, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को एम एंड एम, रिलायंस, नेस्ले इंडिया, आईटीसी और एल एंड टी के अलावा सभी लिस्टेड दिग्गज कंपनियां गिरावट पर बंद हुई। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, सन फार्मा, एसबीआई, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, विप्रो, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और टीसीएस शामिल हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article