बिजनेस

Share Market Today, 28 Sept 2022: बाजार में आज भी मंदी! 57000 के नीचे फिसला सेंसेक्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:23 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 28 September 2022: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,823.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Image

स्टॉक मार्केट में आज भी मंदी! 57000 के नीचे फिसला सेंसेक्स

Photo : BCCL

Share Market News Today, 28 Sept 2022: विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार से पैसा निकालने की वजह से निवेशक सतर्क बने हुए हैं। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 466.39 अंक (0.82 फीसदी) नीचे 56641.13 के स्तर पर खुला। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.20 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 16869.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 567 शेयरों में तेजी आई, 1072 शेयरों में गिरावट आई और 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख

आज अमेरिकी बाजारों में मिला जुला एक्शन रहा। डाउ जोंस 125 अंक टूटा, S & P 500 में 0.21 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन नैस्डैक में 0.25 फीसदी की मजबूती आई। FTSE 100 में 0.52 फीसदी की गिरावट आई, DAX 0.72 फीदी फिसला और CAC 40 0.27 फीसदी लुढ़का।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

बीएसई पर सन फार्मा, एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी, एल एंड टी, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। वहीं मारुति, टीसीएस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक , एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, आईटीसी और एनटीपीसी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल फ्रंट पर आज ऑटो, आईटी और फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल और मीडिया के शेयर गिरावट पर हैं। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,70,16,208.50 करोड़ रुपये हो गया है।

प्री ओपन के दौरान आज सुबह 9:05 बजे सेंसेक्स 370.87 अंक (0.37 फीसदी) नीचे 56736.65 पर था। इस दौरान निफ्टी 157.10 अंक यानी 0.92 फीसदी नीचे 16850.30 के स्तर पर था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article