बिजनेस

Share Market Today, 20 March 2023: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी 16940 के नीचे; जानें पहले घंटे का हाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 20, 2023, 11:05 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 20 March 2023: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले।

Image

Share Market Today: टाटा मोटर्स और इफोसिस टॉप लूजर्स

Photo : iStock

Share Market News Today, 20 March 2023: यूबीएस ग्रुप का क्रेडिट सुइस के ऐतिहासिक अधिग्रहण के बावजूद निवेशकों में डर का माहौल रहा। जिससे वैश्विक बाजार में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले। पहले एक घंटे में सेंसेक्स में 550 अंकों की गिरावट दिखी, ये 57,250 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 161 अंक कमजोर होकर 16940 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर में दिखी गिरावट

सभी 13 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में से फाइनेंशियल और आईटी में क्रमशः 0.7% और 1.4% की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 45 शेयर्स में गिरावट रही। गुजरात के मुंद्रा में 4.2 बिलियन डॉलर की पेट्रोकेमिकल परियोजना पर काम बंद करने की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के सभी शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।

टाटा मोटर्स और इफोसिस टॉप लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयर मे से 28 शेयर लाल निशान में और 2 हरे निशान में रहे। आज के टॉप गेनर्स में टाइटन, हिन्दुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे। जबकि टॉप लूजर्स में TCS, इंफोसिस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, SBI, मारुति, HDFC बैंक, टाटा मोटर्स शामिल रहे।

एशियाई बाजारों में भी रही गिरावट

आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी में 0.46 फीसदी और निक्‍केई 225 में 0.84 फीसदी कमजोरी रही। ताइवान वेटेड 0.09 फीसदी और कोस्‍पी 0.35 फीसदी कमजोर हुआ है तो शंघाई कंपोजिट भी 0.34 फीसदी टूटा। स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.91 फीसदी और हैंगसेंग में 2.10 फीसदी गिरावट दिख रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article