बिजनेस

Share Market Today, 10 Oct 2022: बड़ी गिरावट के साथ खुला बाजार,695 अंक फिसला सेंसेक्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 09:59 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 10 October 2022: पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप कुल 1,01,043.69 करोड़ रुपये चढ़ गया।

Image

Share Market Today: बड़ी गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • पिछले हफ्ते सबसे अधिक लाभ में RIL और TCS रहीं।
  • पिछले हफ्ते सेंसेक्स 764.37 अंक या 1.33 फीसदी के लाभ में रहा था।
  • पिछले बुधवार को दशहरा के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश था।

Share Market News Today, 10 Oct 2022: शेयर बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 692.69 अंक यानी 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 57498.60 के स्तर पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 207.70 अंक यानी 1.20 फीसदी नीचे 17107 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 698 शेयरों में तेजी आई, 1655 शेयरों में गिरावट आई और 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजार की दिशा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस के तिमाही नतीजों से तय होगी। इसके साथ ही महंगाई और औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़ों से भी बाजार प्रभावित होगा। वैश्विक रुझान भी बाजार को दिशा तय करेंगे। रुपये की चाल पर भी निवेशकों की निगाह है। मौजूदा समय में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

डिटेल में जानें कैसी रही बाजार की ओपनिंग -

शुरुआती कारोबार में ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल -

sensex

sensex

(Source: BSE)

गिरावट पर सभी सेक्टर्स

सेक्टोरल फ्रंट पर आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर थे। सुबह 9:50 बजे के करीब निफ्टी बैंक, फार्मा, पीएसू बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, ऑटो, फाइनेंस सर्विस और अन्य सभी सेक्टर्स गिरावट पर थे।

पिछले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में आई थी तेजी

पिछले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में तेजी आई थी। S&P 500 1.52 फीसदी उछला था, जापान का शेयर बाजार 3.9 फीसदी उछला था। हांग कांग और चीन के शेयर मार्केट में क्रमश: तीन फीसदी और 2.7 फीसदी की तेजी आई थी।

लेकिन पिछले सत्र में सभी देशों के शेयर बाजार में गिरावट आई थी। डाउ जोंस 2.11 फीसदी फिसला था, नैस्डैक और FTSE 100 क्रमश: 3.80 फीसदी और 0.09 फीसदी लुढ़के थे। DAX 1.69 फीसदी लुढ़का था, वहीं CAC 40 में 1.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article