बिजनेस

Share Market Today, 03 Oct 2022: अक्टूबर के पहले कारोबारी दिन फिसला बाजार, 17000 के भी नीचे पहुंचा निफ्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 04:42 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 03 October 2022: सोमवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,68,28,554.28 करोड़ रुपये हो गया।

Image

Share Market Today: अक्टूबर के पहले कारोबारी दिन फिसले सेंसेक्स- निफ्टी

Photo : iStock

Share Market News Today, 03 Oct 2022: आज अक्टूबर महीने के पहले कारोबारी दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच डोमेस्टिक शेयर बाजार में कमजोरी आई। सोमवार को दोनों मानक सूचकांकों में की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और अंत में यह गिरावट और भी बढ़ गई। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 638.11 अंक (1.11 फीसदी) फिसलकर 56,788.81 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी 207.00 अंक यानी 1.21 फीसदी की जोरदार कमजोरी के साथ 16,887.35 अंक पर बंद हुआ। पिछले सत्र में शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।

इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार

एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस हफ्ते शेयर बाजार वैश्विक रुझान, वृहद-आर्थिक आंकड़ों और विदेशी पूंजी के प्रवाह जैसे कारणों से प्रभावित हो सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव और क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) पर भी बाजार की नजरें बनी रहेंगी। इस हफ्ते दशहरे का त्योहार होने से कारोबारी दिवस कम होंगे।

उल्लेखनीय है कि दो महीने तक शुद्ध लिवाल रहने के बाद पिछले महीने यानी सितंबर में विदेशी निवेशकों ने फिर से बिकवाली की और भारतीय शेयर बाजारों से 7,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने कैलेंडर वर्ष 2022 में अब तक भारतीय बाजारों से कुल 1.68 लाख करोड़ रुपये की निकाले। पिछले हफ्ते भारत की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात कंपनियों का मार्केट कैप कुल 1,16,053.13 करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर

सोमवार को फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक के शेयरों में आई। इनके अलावा बैंक, फाइनेंस सर्विस, आईटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयर भी गिरावट पर थे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article