Share Market News Today, 02 Jan 2023: साल 2023 के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स और व्यापक एनएसई निफ्टी थोड़ी बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 118.55 अंक (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 60,959.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 40.40 अंक यानी 0.22 फीसदी ऊपर 18,145.70 के स्तर पर हुई। शुरुआती कारोबार में 1193 शेयरों में तेजी आई, 535 शेयरों में गिरावट आई और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार के खुलने के थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर पहुंच गए।
दिग्गज एक्सपर्ट्स के साथ बनाइए बाजार की पक्की रणनीति, देखिए शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन -
खबर लिखने के समय तक BSE पर इन शेयरों में आई तेजी -
खबर लिखने के समय तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, रिलायंस, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एम एंड एम, इंफोसिस, एचडीएफसी, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और विप्रो के शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे थे।
वहीं नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टीसीएस, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और एशियन पेंट्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। इनमें बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, मीडिया और मेटल शामिल हैं।
ग्लोबल मार्केट का ऐसा रहा हाल -
पिछले सत्र में सभी ग्लोबल मार्केट लाल निशान पर बंद हुए थे। अमेरिका का डाउ जोंस 0.22 फीसदी नीचे, एस एंड पी 500 0.25 फीसदी नीचे, नैस्डैक 0.11 फीसदी नीचे, एफटीएसई 100 0.81 फीसदी नीचे, डीएएक्स 1.05 फीसदी नीचे और सीएसी 40 1.52 फीसदी नीचे बंद हुआ था।
