बिजनेस

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 100 अंक टूटकर खुला

Share Market Today: घरेलु शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी है। घरेलू शेयर बाजार इन दिनों गिरावट से परेशान है। बुधवार को भी निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं आज गुरुवार को भी 100 अंकों से ज्यादा सेंसेक्स टूटकर खुला। आइए आपको बाजार के टॉप लूजर और गेनर बताते हैं।

Share Market Today

Share Market Today

Share Market Today: आज शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ खुला। निफ्टी मामूली 4 अंकों की गिरावट के साथ 25,981 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 119 अंक टूटकर 84,987 पर खुला। पिछले चार ट्रेडिंग सेशंस से बाजार में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। बुधवार को भी निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स निफ़्टी का हाल

शेयर बाजार आज लगातार पांचवे दिन गिरावट के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 119 अंक टूटकर 84,987 पर खुला, जबकि निफ्टी 4 अंक फिसलकर 25,981 पर शुरू हुआ। करीब 9:22 बजे तक भी बाजार में कमजोरी बनी रही। सेंसेक्स 67 अंक गिरकर 85,039 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 34 अंक नीचे आकर 25,951 के स्तर पर था। आज के कारोबार में बीएसई के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में TCS, HCL टेक, एशियन पेंट और टेक महिंद्रा शामिल रहे, वहीं इटरनल, टाइटन, पावरग्रिड और ICICI बैंक गिरावट वाले शेयरों की सूची में रहे।

बुधवार को बाजार का हाल

बुधवार, 3 दिसंबर को भी बाजार कमजोर ही बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 85,106 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 46 अंक टूटकर 25,986 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई बास्केट में बुधवार को TCS, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और सन फार्मा जैसे शेयर बढ़त में रहे थे, जबकि टाइटन, M&M, NTPC और SBI के शेयरों में गिरावट देखी गई थी। निफ्टी बैंक और निफ्टी आईटी शेयरों में तेजी थी, लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप, निफ्टी ऑटो, निफ्टी FMCG और निफ्टी 100 जैसे इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। कुल मिलाकर, बुधवार को बीएसई के 30 में से 10 शेयर बढ़त में और 20 शेयर गिरावट में बंद हुए।

गिरावट की दो बड़ी वजहें

बाजार में लगातार कमजोरी की दो मुख्य वजहें हैं पहली विदेशी निवेशकों (FIIs) की भारी बिकवाली और दूसरी रुपये में लगातार गिरावट। रुपया कमजोर होने पर विदेशी निवेशक अक्सर भारत से पैसा निकालते हैं, जिससे शेयर बाजार और दबाव में आ जाता है। यही वजह है कि बीते दिनों से लगातार बिकवाली बढ़ती जा रही है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रिचा त्रिपाठी
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article