Share Market Closing: बीती रात भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 फाइनल में कड़ी टक्कर देते हुए हराया। इस जीत का वेलकम भारतीय शेयर बाजार ने भी किया। सोमवार को शेयर बाजार ने छह दिन की लगातार गिरावट के बाद रफ्तार पकड़ ली और सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल आया। निवेशकों में उत्साह लौट आया है और कई प्रमुख शेयरों में तेजी देखने को मिली। लेकिन दिन भर उतार-चढाव के बाद सोमवार को बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 140 अंकों की तेजी पर खुला। वहीं NSE के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क निफ़्टी 50 70 अंकों की तेजी पर खुला। वहीं 3.30 बजे सेंसेक्स 61.51 अंकों की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार में उतार चढ़ाव कई कारणों की वजह से है। इस हफ्ते बुधवार को RBI के फैसले भी आएंगे जिसका बाजार पर असर देखने को मिल रहा है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
वहीं अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा है। जापान का निक्केई मामूली बढ़त में है, जबकि चीन और हांगकांग के बाजारों में हल्की नरमी देखने को मिल रही है।
अमेरिकी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत
फिलहाल डाओ फ्यूचर्स हरे निशान में कारोबार कर रहा है। जो यह दर्शाता है कि अमेरिकी बाजारों में निवेशकों की धारणा कुछ हद तक पॉजिटिव बनी हुई है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में निचले स्तर से अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी।
इन स्टॉक्स में तेजी
बजार की तेजी के चलते सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स 23 तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 7 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में करीब आधा फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं FMCG शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा तेजी BEL ETERNAL, M&M, TATASTEEL, TATAMOTORS के शेयरों में हैं। वहीं, आज बाजार के टॉप लूजर्स HUL, AXIS, BANK MARUTI, NESTLE जैसे स्टॉक्स हैं।
BSE Stocks
इस हफ्ते कैसा रहेगा बाजार?
इस सप्ताह निवेशकों की नजरें कई महत्वपूर्ण आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर रहेंगी। इनमें रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, अमेरिकी टैरिफ से जुड़े अपडेट, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आंकड़े, विदेशी निवेश का प्रवाह, सोने की कीमतों के रुझान और अन्य प्रमुख भू-राजनीतिक घटनाक्रम शामिल हैं। ये सभी कारक शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 88.66 पर खुला। इस साल अब तक मुद्रा में 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि पिछले सप्ताह यह 88.79 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई थी। MCX पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, गोल्ड ने ₹1,14,555 का रिकॉर्ड स्तर छुआ
