बिजनेस

Share Market Today 27 March: फिर रिवर्स गियर में बाजार, सेंसेक्स 800, निफ्टी 260 अंक लुढ़का

शुक्रवार 27 मार्च को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की है। प्री-ओपनिंग में जहां सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 फीसदी से फिसल गए। वहीं, ओपनिंग भी गैप डाउन हुर्ह है। निफ्टी जहां 132.90 अंक नीचे खुला। वहीं, सेंसेक्स 389.66 की कमजोरी के साथ खुला है।

Image

27 मार्च को शेयर बाजार

Share Market Today 27 March: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की। BSE Sensex 74,883.79 पर खुला, जो पिछले बंद 75,273.45 के मुकाबले 389.66 अंक यानी 0.52% की गिरावट दर्शाता है। ओपनिंग के साथ ही इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर बना रहा, जिससे शुरुआती सत्र में बिकवाली का दबाव साफ दिखा। वहीं, NIFTY 50 भी 23,173.55 पर खुला और 132.90 अंक यानी 0.57% की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। इसके बाद ओपनिंग में ही दोनों इंडेक्स में गिरावट बढ़ गई। सेंसेक्स जहां करीब 800 अंक तक लुढ़क गया वहीं, निफ्टी में 260 अंक की गिरावट देखने को मिली है। ग्लोबल कमजोरी और एशियाई बाजारों में दबाव का असर घरेलू बाजार की ओपनिंग पर साफ नजर आया, जिससे निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

इंडेक्सलेटेस्ट लेवलबदलाव (अंक)बदलाव (%)ओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY 5023,046.05-260.40-1.12%23,173.5523,186.1023,025.5023,306.45
BSE Sensex74,423.88-849.57-1.13%74,883.7974,904.9174,332.3875,273.45
शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में और कमजोरी देखने को मिली है। NIFTY 50 दिन के लो के करीब ट्रेड कर रहा है, जबकि BSE Sensex में भी 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज हो चुकी है। ओपनिंग के बाद रिकवरी न आना और लो के पास ट्रेडिंग यह साफ संकेत देता है कि बाजार में फिलहाल सेलर्स का दबदबा बना हुआ है और सेंटीमेंट कमजोर है।

ब्रॉड मार्केट में दबाव और बढ़ा

के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बाजार में कमजोरी और गहरी हो गई है। NIFTY 100, NIFTY 200 और NIFTY 500 अब करीब 1% तक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.8% से 1% तक टूटे हैं, जिससे साफ है कि बिकवाली पूरे बाजार में फैली हुई है और यह सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं है।

इंडेक्सलेटेस्ट लेवलबदलाव (%)ओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY 10023,659.80-1.07%23,782.9523,792.8523,607.7523,915.15
NIFTY 20012,935.35-1.05%12,999.1013,003.9012,899.1013,072.60
NIFTY 50021,258.15-1.02%21,357.3521,364.3521,186.3021,478.20
NIFTY MIDCAP 10054,793.45-0.97%54,997.3555,014.4054,490.8555,331.05
NIFTY SMALLCAP 10015,770.80-0.79%15,796.4015,801.5015,649.1015,896.55
NIFTY MIDSMALLCAP 40018,201.40-0.92%18,263.0518,266.8018,087.5518,370.75

सेक्टोरल मार्केट में भारी दबाव

सेक्टोरल स्तर पर गिरावट और तेज हो गई है। NIFTY BANK में 1.6% और NIFTY FINANCIAL SERVICES में 1.5% की गिरावट दिखी है। NIFTY PSU BANK सबसे ज्यादा दबाव में है, जहां 2% से ज्यादा की गिरावट आई है।

सेक्टरलेटेस्ट लेवलबदलाव (%)ओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY BANK52,836.55-1.62%53,244.2553,292.5052,738.4553,708.10
NIFTY FINANCIAL SERVICES24,664.60-1.56%24,856.1524,888.3524,618.5525,056.35
NIFTY AUTO24,669.80-1.55%24,834.2524,847.7024,572.0025,058.60
NIFTY PSU BANK8,378.50-2.36%8,499.958,508.058,345.058,581.05
NIFTY PRIVATE BANK25,168.80-1.29%25,296.1525,325.6525,124.7025,498.75
NIFTY METAL11,261.90-0.71%11,224.5011,292.8511,156.7011,342.20
NIFTY REALTY683.60-1.23%684.20686.95678.20692.10
NIFTY FMCG46,852.20-0.91%47,080.5547,112.9546,710.9047,283.35
NIFTY PHARMA22,616.80-0.28%22,612.7022,658.6522,484.0522,679.75
NIFTY IT29,944.35+0.92%29,721.0030,029.5529,642.3029,671.30

ऑटो, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी 1% से ज्यादा गिरावट है, जो यह दर्शाता है कि हाई बीटा और इकोनॉमी-सेंसिटिव सेक्टर में ज्यादा बिकवाली हो रही है। हालांकि NIFTY IT में करीब 1% की तेजी बनी हुई है, जो बाजार में डिफेंसिव शिफ्ट का संकेत देती है।

इंडिया VIX ने बढ़ाई चिंता

India VIX उछलकर 26 के पार पहुंच गया है, जो पहले के 24.6 स्तर से काफी ऊपर है। यह तेजी बताती है कि बाजार में डर और अनिश्चितता तेजी से बढ़ रही है। आमतौर पर 20 से ऊपर का VIX हाई वोलैटिलिटी का संकेत देता है, और 25+ का स्तर यह दिखाता है कि बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव और तेज मूवमेंट देखने को मिल सकते हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article