बिजनेस

Closing Bell: दिनभर उठापटक के बाद सेंसेक्स 27 और निफ्टी 11 अंक बढ़कर बंद

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई। लेकिन, दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तरों पर बंद हुआ। सेंसेक्स 27 और निफ्टी 11 अंक बढ़कर बंद हुए।

Image

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी

Share Market Today: भारतीय बाजार में ओपनिंग की हल्की बढ़त कुछ ही मिनटों में गायब हो गई। हालांकि, दिन में दोनों इंडेक्स में मोमेंटम देखने को मिला, लेकिन दिन के आखिर में सारी बढ़त को पीछे छोड़ते हुए। बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। निफ्टी 24,480 के हाई से करीब 116 अंक नीचे और लो से करीब 123 अंक ऊपर 24,364 पर बंद हुआ। जबकि, सेंसेक्स 78,942 के हाई से करीब 422 अंक नीचे और लो से करीब 317 अंक ऊपर 78,520 पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी हो गई, जिससे इंडेक्स अपनी ऊंचाई पर टिक नहीं पाए और अंत में सीमित बढ़त के साथ बंद हुए।

इंडेक्सओपनहाईलोक्लोजहाई से गिरावटलो से रिकवरी
निफ्टी 5024,391.5024,480.6524,241.2524,364.85-115.80+123.60
सेंसेक्स78,632.9078,942.4578,203.3078,520.30-422.15+317.00

ब्रॉड मार्केट में स्मॉलकैप में दबाव बढ़ा

ब्रॉड मार्केट में आज हल्की कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, जहां Smallcap 100 करीब -0.45% और Midcap 100 करीब -0.18% गिरा। Nifty 500 भी लगभग फ्लैट से थोड़ा नीचे बंद हुआ। यह संकेत देता है कि बाजार में व्यापक स्तर पर मुनाफावसूली हुई और निवेशक बड़े शेयरों की तुलना में छोटे शेयरों में सतर्क हो गए।

इंडेक्सबदलाव (%)
NIFTY 100+0.06%
NIFTY 200+0.01%
NIFTY 500-0.02%
NIFTY MIDCAP 100-0.18%
NIFTY SMALLCAP 100-0.45%

सेक्टोरल मार्केट में मेटल-आईटी में दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। PSU बैंक (+0.87%), मीडिया (+0.90%) और ऑटो (+0.33%) में खरीदारी दिखी, जबकि IT (-0.70%), केमिकल्स (-0.70%), रियल्टी (-0.62%) और मेटल (-0.39%) में दबाव रहा। FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी हल्की कमजोरी में रहे। इससे साफ है कि बाजार में सेक्टर रोटेशन जारी है और निवेशक चुनिंदा सेक्टरों में ही पैसा लगा रहे हैं।

टॉप गेनर्सबदलाव (%)टॉप लूजर्सबदलाव (%)
NIFTY PSU BANK+0.87%NIFTY IT-0.70%
NIFTY MEDIA+0.90%NIFTY CHEMICALS-0.70%
NIFTY AUTO+0.33%NIFTY REALTY-0.62%
NIFTY OIL & GAS+0.21%NIFTY MIDSMALL IT-1.49%

ग्लोबल संकेतों में मिलेजुले रुख, कच्चे तेल की तेजी और US Futures की कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर साफ दिख रहा है, जहां निवेशक फिलहाल हर उछाल पर मुनाफावसूली करते नजर आ रहे हैं। ओपनिंग के शुरुआती मिनटों में दोनों इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जो ग्लोबल पॉजिटिव संकेतों का असर दिखाता है, हालांकि मूवमेंट फिलहाल सीमित है।

विक्स (India VIX) का हाल

इंडिया VIX में आज करीब 9% की तेज बढ़त देखने को मिली और यह 18.79 के स्तर पर पहुंच गया। VIX में उछाल यह संकेत देता है कि बाजार में अनिश्चितता और डर थोड़ा बढ़ा है, जिसके चलते निवेशक सतर्क हो गए हैं। आमतौर पर VIX का बढ़ना आने वाले समय में बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ने का संकेत होता है, इसलिए आगे भी बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article