बिजनेस

Share Market Today : Sensex-Nifty में सपाट बंद, IT स्टॉक्स में रैली जारी , 3 वजहों से भागा बाजार

मंगलवार 19 मई को मजबूत ओपनिंग हुई। Sensex Nifty हल्की तेजी के साथ खुले और सपाट स्तर पर बंद हुए। IT स्टॉक्स में खासतौर पर तेजी देखने को मिली है। Nifty IT में 3 फीसदी का उछाल है।

Image

इन वजहों से आई बाजार में तेजी

Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 19 मई, 2026 को वोलैटिलिटी के साथ कारोबार हुआ। सोमवार की तुलना में जहां मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती आई। वहीं, Sensex Nifty लगभग सपाट स्तरों पर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, सुबह Sensex और Nifty दोनों में गैप अप ओपनिंग हुई और इसके बाद दोनों ही इंडेक्स के साथ पूरे बाजार में मजबूत खरीदारी का माहौल है।

Nifty जहां करीब 130 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,782.30 तक उछल गया। वहीं, Sensex करीब 500 अंक की तेजी के साथ 75,746.27 तक उछल गया। हालांकि, दिन के आखिर में सेंसेक्स 0.15% की गिरावट के साथ 114.19 अंक नीचे 75,200.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 0.14% की गिरावट के साथ 31.95 अंक नीचे 23,618.00 पर बंद हुआ।

IT स्टॉक्स में रैली

भारतीय बाजार में लगातार तीसरे सत्र में IT स्टॉक्स में जोरदार रैली देखने को मिली है। मंगलवार सुबह कारोबार की शुरुआत के समय Nifty IT करीब 1000 अंक तक उछल गया। 4 फीसदी की तेजी के साथ NIFTY IT 29,566.15 अंक तक उछल गया है। इंडेक्स में शामिल सभी 10 स्टॉक हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। Infosys 4 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ रैली को लीड कर रहा है।

मेटल स्टॉक्स में बिकवाली

सेक्टोरल मार्केट में आज बड़े इंडेक्सों में Nifty Metal के अलावा सभी इंडेक्स हरे निशान में हैं। खासतौर पर केमिकल, रियल्टी, ऑटो और बैंकिंग स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी हो रही है।

ब्रॉड मार्केट में मजबूती

बाजार में आज चौतरफा खरीदारी है। इससे पहले सोमवार को सिर्फ सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी थी, लेकिन आज मार्केट ब्रेड्थ बेहद मजबूत है।

NSE पर लिस्टेड कुल कंपनियों में से 2,727 में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें सें 2,071 में मजबूत खरीदारी है। वहीं, 578 में बिकवाली है। इसी तरह BSE पर भी 3,108 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 2,173 में खरीदारी हो रही है, जबकि 777 में बिकवाली हो रही है।

Vix में कमी दे रहा पॉजिटिव संकेत

ग्लोबल सेंटिमेंट में मजबूती का असर भारतीय निवेशकों के मूड पर सीधा असर डाल रहा है। भारतीय बाजार के निवेशकों में ग्लोबल माहौल को देखकर आज डर कम हुआ है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India Vix में आज 3.40% की कमी आई है। यह घटकर 18.96 पर आ गया है।

तीन वजहों से भागा बाजार

1. बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह क्रूड के दाम में हल्की नरमी है। अमेरिका की तरफ से रूसी और ईरानी क्रूड ऑयल पर दी छूट की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम कम हुए हैं। इसकी वजह से इक्विटी मार्केट में तेजी है।

2. शेयर बाजारों में तेजी की दूसरी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से ईरान पर सैन्य कार्रवाई को टालने का ऐलान है। इसकी वजह से भी निवेशकों के सेंटिमेंट मजबूत हुए हैं।

3. टेक्निकल लेवल पर वैल्यू बायिंग भारतीय बाजार में बड़े ट्रिगर के तौर पर काम कर रहा है। खासतौर पर डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते आईटी स्टॉक्स और एक्सपोर्ट बेस्ड स्टॉक्स में जमकर खरीदारी हो रही है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article