बिजनेस

Closing Bell: आईटी और मेटल शेयरों में तूफानी तेजी, ऑल टाइम हाई के पास निफ्टी-सेंसेक्स; ये रहे आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Marekt Analysis : भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र में तेजी का रुख देखने को मिला। खासतौर पर आईटी और मेटल स्टॉक्स में हुई जबरदस्त खरीदारी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जहां ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गए। वहीं, इस दौरान NSE और BSE दोनों ही एक्सचेंज पर एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो बुल्स के फेवर में दिखा। इससे पता चलता है कि निफ्टी-सेंसेक्स के साथ ही बाजार में व्यापक खरीदारी हुई है।

Top Gainers and Losers

ये स्टॉक रहे आज के टॉप गेनर और लूजर। (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

Share Market Closing Analysis: शेयर बाजार में दो सत्र की तेजी से निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। निफ्टी और सेंसेक्स के साथ ही सेक्टोरल और ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में भी सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी आईटी इंडेक्स सोमवार को सेक्टोरल मार्केट में 2 फीसदी के करीब तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। वहीं, ब्रॉड मार्केट में वोलैटिलिटी इंडेक्स India Vix के रिकॉर्ड लो पर आने से बाजार में मजबूत बुलिश सेंटिमेंट दिख रहा है।

कैसा रहा निफ्टी और सेंसेक्स का हाल

बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY-SENSEX ने दिनभर की ट्रेडिंग में मजबूत ग्रिप बनाए रखी और ऊपरी स्तरों के पास क्लोजिंग दी है। सेंसेक्स 85,145.90 अंक पर ओपन हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान 85,145.86 अंक के इंट्रा डे लो और 85,601.33 अंक के इंट्रा डे हाई को टच करते हुए दिन के आखिर में 0.75% की तेजी के साथ 638.12 अंक बढ़कर 85,567.48 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 26,055.85 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 26,047.80 अंक इंट्रा डे लो और 26,180.70 इंट्रा डे हाई तक गया। दिन के आखिर में 0.79% की तेजी के साथ 206 अंक चढ़कर निफ्टी 26,172.40 पर बंद हुआ।

मार्केट ब्रेड्थ हुई मजबूत

सोमवार को बाजार में तेजी सिर्फ बेंचमार्क इंडेक्स तक सीमित नहीं रही। NSE में कुल 3,283 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,255 स्टॉक्स में तेजी रही और

924 स्टॉक्स में बिकवाली के दबाव में लाल निशान में बंद हुए। वहीं, इस दौरान 89 स्टॉक्स 52 वीक हाई पर रहे। जबकि, 66 स्टॉक एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं, 99 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा, जबकि 56 लोअर सर्किट में बंद हुए। इससे पता चलता है कि बाजार में चौतरफा खरीदारी हुई है, जिससे मार्केट ब्रेड्थ मजबूत हुई है। खासतौर पर आईटी दिग्गजों और चुनिंदा मेटल कंपनियों में जोरदार खरीदारी हुई। हैवीवेट्स के साथ-साथ बैंकिंग और ऑटो शेयरों से भी सपोर्ट मिला, जिससे इंडेक्स पर दबाव नहीं बनने दिया।

सेक्टोरल परफॉर्मेंस: आईटी और मेटल चमके

आईटी सेक्टर में रुपये की चाल और आउटलुक पर बढ़ते भरोसे से तेज खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। मेटल पैक में ग्लोबल कमोडिटी संकेतों और डिमांड आउटलुक के चलते चुनिंदा स्टॉक्स में शॉर्ट-कवरिंग और फ्रेश लॉन्ग्स बने।

आज के टॉप गेनर्स

मेटल सेक्टर की कंपनी NACL Industries का स्टॉक 20.22% की तेजी के साथ मार्केट का टॉप गेनर रहा। इसके अलावा Jupiter Wagons Ltd में 20% की अपर सर्किट जैसी तेजी रही और भाव 312.30 रुपये तक पहुंच गया। Quad Future Tek Ltd ने भी 19.99% की मजबूत छलांग लगाई, जबकि Sadbhav Engineering Ltd और Shrenik Ltd में करीब 20% की तेजी दर्ज की गई। मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में Niraj Cement Structurals Ltd ने 16.70% और Tejnaksh Healthcare Ltd ने 14.81% का उछाल दिखाया। इसी तरह Vinny Overseas Ltd, ideaForge Technology Ltd और Tainwala Chemicals & Plastics (India) Ltd में भी 14–15% के दायरे में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जो यह संकेत देती है कि बाजार की मौजूदा तेजी में निवेशकों की दिलचस्पी सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही बल्कि स्मॉल और मिडकैप स्टॉक्स में भी जोखिम लेने की भूख भी बढ़ी है।

Company NameOpenHighLowPrev. CloseLTP% Chng
NACL Industries Ltd (RE)67.9094.9958.1077.1192.7020.22
Jupiter Wagons Ltd269.90312.30269.90260.25312.3020.00
Quad Future Tek Ltd291.85338.50291.80282.10338.5019.99
Sadbhav Engineering Ltd12.4714.6912.4612.2514.6919.92
Shrenik Ltd0.520.610.510.510.6119.61
Niraj Cement Structurals Ltd37.4044.5037.2637.3643.6016.70
Tejnaksh Healthcare Ltd0.550.630.540.540.6214.81
Vinny Overseas Ltd1.251.441.221.231.4114.63
ideaForge Technology Ltd429.00509.00426.75424.50486.1514.52
Tainwala Chemicals & Plastics (India) Ltd187.12218.55183.50182.55209.0014.49

आज के टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में मुनाफावसूली और चुनिंदा शेयरों में बिकवाली के दबाव के चलते कई स्टॉक्स टॉप लूजर्स की सूची में रहे। Davangere Sugar Company Ltd में करीब 20% की तेज गिरावट दर्ज की गई और शेयर 3.53 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा Arvee Laboratories (India) Ltd और Meesho Exports Ltd में 10% की गिरावट देखने को मिली, जबकि Reliance Power Ltd में करीब 9% का नुकसान रहा। मिडकैप सेगमेंट में K S R India Ltd और AVG Logistics Ltd में 7–8% की कमजोरी दर्ज की गई। इसी तरह BLB Ltd, Fabtech Technologies Cleanrooms Ltd, Hexa Tradex Ltd और SPL Industries Ltd में भी 6–7% के दायरे में गिरावट देखने को मिली, जो यह संकेत देती है कि हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने हाई-बीटा और स्मॉलकैप शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग को प्राथमिकता दी और रिस्क अवॉइडेंस का रुख बढ़ा।

Company NameOpenHighLowPrev. CloseLTP% Chng
Davangere Sugar Company Ltd4.664.673.534.413.53-19.95
Arvee Laboratories (India) Ltd290.00290.00261.71290.78261.71-10.00
Meesho Exports Ltd221.98223.65201.68224.08201.68-10.00
Reliance Power Ltd38.3038.3135.0038.5635.14-8.87
K S R India Ltd16.1516.5914.7516.1514.90-7.74
AVG Logistics Ltd193.04197.00179.10194.72180.00-7.56
BLB Ltd15.5015.5013.7615.0314.00-6.85
Fabtech Technologies Cleanrooms Ltd223.60225.00206.00221.83207.00-6.69
Hexa Tradex Ltd780.00788.55734.10792.55742.20-6.35
SPL Industries Ltd37.8937.8934.0036.3334.05-6.28

रिकॉर्ड निचले स्तर पर विक्स

वोलैटिलिटी ट्रैकर India Vix सोमवार को दिसंबर 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को इंट्रा डे कारोबार के दौरान विक्स 8.86 तक गिर गया। वहीं, दिन के आखिर में 9.68 पर बंद हुआ। विक्स असल में बाजार में अस्थिरता और निवेशकों में डर का संकेत देता है। विक्स के निचले स्तर पर आने का मतलब है कि निवेशक बाजार की अनिश्चितता को लेकर किसी तरह के तनाव में नहीं है। यह मोटे तौर पर एक बुल बायस माना जाता है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article