बिजनेस

Share Market Opening: खुलने के बाद धड़ाम हुआ शेयर बाजार! निफ्टी ने तोड़ा 23,900 का अहम स्तर, इन बड़े शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

शेयर बाजार की मंगलवार को शुरुआत सपाट रही। अमेरिकी बाजार (वॉल स्ट्रीट) में आई रिकॉर्ड तेजी, गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) के मजबूत रुख और एशियाई बाजारों में बढ़त के बावजूद बाजार आज गिरावट के साथ खुले।

Image

Share Market Opening

वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच आज मंगलवार, 30 जून को भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) ने अच्छी तेजी के साथ शुरुआत की थी लेकिन खुलने के कुछ ही देर बाद निफ्टी में मामूली गिरावट देखी गई, वहीं सेंसेक्स भी 20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 76,700 के पार ट्रेड करता दिखा। अमेरिकी बाजार (वॉल स्ट्रीट) में आई रिकॉर्ड तेजी, गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) के मजबूत रुख और एशियाई बाजारों में बढ़त की वजह से निवेशकों का सेंटिमेंट काफी मजबूत नजर आ रहा था। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर बाजार में अभी भी थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है, जो आज के कारोबार पर असर डाल सकती है। इसके अलावा, निफ्टी वीकली एक्सपायरी और कुछ अन्य घरेलू व वैश्विक फैक्टर्स भी आज बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बाजार का रुख (एडवांस-डिक्लाइन रेशियो) सकारात्मक रहा, जिसमें करीब 1,480 शेयरों में बढ़त और 684 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 142 शेयरों के दाम स्थिर रहे। सेक्टर्स की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो और आईटी (IT) शेयरों में देखी गई।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

बाजार की इस हलचल के बीच निफ्टी के टॉप गेनर्स में मारुति सुजुकी, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), अडानी पोर्ट्स, टीवीएस मोटर और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर शामिल रहे। दूसरी तरफ, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर, हिंडाल्को, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज और मैक्स हेल्थकेयर के शेयरों पर दबाव देखा गया और ये लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

कमजोर रुपया और क्रूड-सर्राफा बाजार का हाल

करेंसी मार्केट में आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 94.57 के स्तर पर खुला, जो पिछले सत्र में 94.53 पर बंद हुआ था। वहीं, कमोडिटी मार्केट की बात करें तो अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में होने वाली बातचीत की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल में गिरावट आई और ब्रेंट क्रूड टूटकर 72.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके साथ ही सर्राफा बाजार में भी मंदी रही, जहां सोने का वायदा भाव (फ्यूचर प्राइस) 1.56% और चांदी का वायदा भाव 1.46% की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article