Share Market Today, 17 April 2023 : आज 17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज की गिरावट से निफ्टी 17,700 के करीब बंद हुआ। बता दें कि आज सेंसेक्स में भी कमजोरी आई। इससे पहले लगातार 9 दिन सेंसेक्स ऊपर चढ़ा था। आज जिस सेक्टर ने निवेशकों को नुकसान कराया, उनमें आईटी पहले नंबर पर रहा। आईटी इंडेक्स में 4.7 फीसदी की गिरावट आई।
यहां भी हुआ नुकसान
आज फार्मा इंडेक्स में भी नुकसान हुआ। फार्मा इंडेक्स 0.6 फीसदी नीचे फिसला। हालांकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3 फीसदी और ऑयल एंड गैस, रियल्टी, एफएमसीजी इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
कौन से बड़े शेयर नीचे गिरे
निफ्टी पर गिरने वाले प्रमुख शेयर :
- इंफोसिस
- टेक महिंद्रा
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज
- एनटीपीसी
- लार्सन एंड टुब्रो
कौन से शेयर ऊपर चढ़े
- नेस्ले इंडिया
- पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन
- एसबीआई
- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
- कोल इंडिया
इंफोसिस का हुआ बुरा हाल
बाजार अनुमानों से कमजोर तिमाही नतीजों के कारण इंफोसिस में सबसे अधिक कमजोरी आई। इंफोसिस का शेयर आज 9.4 फीसदी गिर कर बंद हुआ।
कितना गिरे सेंसेक्स-निफ्टी
आज सेंसेक्स 520.25 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 59,910.75 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 121.20 अंक या 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,706.80 पर रहा। आज बीएसई पर 3,768 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 1852 शेयरों में तेजी, 1735 शेयरों में गिरावट और 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज भारतीय रुपया भी गुरुवार के 81.85 के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 81.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बीते हफ्ते कैसा रहा था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी हफ्ते में 4 ही दिन शेयर बाजार खुला था। शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। पर बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी आई थी। बीएसई सेंसेक्स 598 अंक उछलकर 60,431 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 229 अंक बढ़कर 17,828 पर पहुंच गया था।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
