Share Market 15 September Closing: लगातार आठ दिनों की तेजी के बाद सोमवार को शेयर बाजार में मुनाफावसूली और कंसोलिडेशन देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 118.96 अंक यानी 0.15 फीसदी टूटकर 81,785.74 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 25,069.20 पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मजबूती रही और ये हरे निशान पर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो रियल्टी, एनर्जी और डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी, जबकि फार्मा, आईटी और ऑटो सेक्टर पर दबाव बना रहा।
इस सप्ताह निवेशकों का ध्यान भारत-अमेरिका व्यापार सौदे, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति, भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते, विदेशी निवेशकों के रुझान और अन्य अहम आर्थिक आंकड़ों पर टिका रहेगा।
18 शेयर गिरावट में
आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी रही, जबकि FMCG और एनर्जी शेयर दबाव में रहे। आज दो मेनबोर्ड IPO एजिस वोपैक टर्मिनल्स और श्लॉस बैंगलोर शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 395 अंक (0.89%) की तेजी के साथ 44,768 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 13 अंक ऊपर 3,412 पर, और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 110.64 अंक की बढ़त के साथ 26,500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 3,878 पर हल्की तेजी में बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार का हाल
14 सितंबर को अमेरिका के डाउ जोन्स 273 अंक गिरकर 45,834 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक चढ़कर 22,141 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 6,584 पर 3 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
