बिजनेस

Share Bazar Today, 14 June 2024: चुनिंदा शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाए नए रिकॉर्ड

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 14 June 2024:बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 181.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 76,992.77 अंक के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 270.4 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 77,081.30 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,465.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Image

stock market, share market, stock market today, share market today, stocks to watch, important things stock market today, trade guide, how to trade today, trade guide intraday

Photo : PTI

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 14 June 2024: निर्यात के उत्साहजनक आंकड़ों के बीच शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों में लिवाली आने से लगातार तीसरे सत्र में भी तेजी जारी रहा। इसके असर में घरेलू बाजारों के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 181.87 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 76,992.77 अंक के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 270.4 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 77,081.30 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 66.70 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,465.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 91.5 अंक बढ़कर 23,490.40 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

टॉप बढ़त वाले शेयर

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।

टॉप गिरावट वाले शेयर

दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टूब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को आए अनुकूल निर्यात आंकड़ों से भी प्रभावित हुआ। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में वस्तु निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान देश का आयात 7.7 प्रतिशत बढ़कर 61.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

दुनिया के बाजार का कैसा रहा रुख

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार तक गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.65 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,033 करोड़ रुपये की कीमत के शेयरों की बिक्री की।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article