बिजनेस

18 साल पहले सैलरी के बदले की शेयर की डील, अब फैमिली को मिला ₹460 करोड़ का जैकपॉट

Shane Warne Business: मशहूर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को स्पिन का जादूगर माना जाता था, लेकिन 18 साल पहले उनके एक फैसले ने आज साबित कर दिया कि वे एक बिजनेस जीनियस भी थे। वार्न के फैसले की वजह से आज उनके परिवार को ₹460 करोड़ का जैकपॅाट मिला है।

Image

सैलरी की जगह किया इक्विटी का सौदा

Shane Warne Rajasthan Royal Equity Deal: (राजस्थान रॉयल के साथ शेन वॉर्न की शेयर डील)। क्रिकेट ग्रेस्टेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) खिलाड़ियो में शामिल मशहूर लेग स्पिनर Shane Warne ने 2008 में एक ऐसी डील की, जिसने 18 साल बाद इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स में ली गई उनकी छोटी सी इक्विटी आज ₹460 करोड़ में बदल गई है, जो खिलाड़ियों के लिहाज से IPL की सबसे बड़ी वेल्थ क्रिएशन कहानी है।

सैलरी की जगह शेयरों पर दांव

Indian Premier League (IPL) के पहले सीजन में Rajasthan Royals ने शेन वॉर्न को प्लेयर-कैप्टेन-मेंटोर बनाया। उस समय फ्रैंचाइजी की वैल्यू करीब $67 मिलियन थी। वॉर्न ने मोटी सैलरी के बजाय हर सीजन 0.75% इक्विटी लेने का फैसला किया और टीम ऑपरेशन में पूरा नियंत्रण मांगा। चार सीजन में उनकी हिस्सेदारी 3% तक पहुंच गई, जबकि चार सीजन के लिए उन्होंने कुल ₹9.35 करोड़ की सैलरी ली। उस दौर में यह कदम असामान्य था, लेकिन यहीं से उनकी लॉन्ग टर्म रणनीति साफ दिखने लगी।

ऑफ-फील्ड मास्टरस्ट्रोक

2008 में वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को पहला IPL खिताब जिताया। अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भरोसा, आक्रामक रणनीति और स्मार्ट लीडरशिप ने टीम को अंडरडॉग से चैंपियन बना दिया। लेकिन असली गेमचेंजर उनका ऑफ-फील्ड फैसला था, जहां उन्होंने खुद को सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि स्टेकहोल्डर के रूप में स्थापित किया।

18 साल में 24 गुना वैल्यूएशन जंप

25 मार्च, 2026 को राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू $1.63 बिलियन (करीब ₹15,300 करोड़) आंकी गई। इस वैल्यूएशन पर वॉर्न की 3% हिस्सेदारी लगभग ₹450-460 करोड़ की हो गई है। 2008 के $67 मिलियन से यह बढ़ोतरी करीब 24 गुना है। यह IPL के तेजी से बढ़ते बिजनेस मॉडल और ब्रांड वैल्यू का भी संकेत है।

फैमिली के लिए बना जनरेशनल वेल्थ

2022 में शेन वॉर्न के निधन के बाद अब यह पूरी हिस्सेदारी उनकी फैमिली को मिलेगी। एक छोटा सा 0.75% प्रति सीजन का दांव आज उनके बच्चों के लिए जनरेशनल वेल्थ में बदल चुका है। यह उदाहरण दिखाता है कि कैसे स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग लंबी अवधि में बड़ा असर डाल सकती है।

क्यों यह स्टोरी बनी बिजनेस मास्टरक्लास

वॉर्न का यह फैसला आज स्टार्टअप और स्पोर्ट्स इकोनॉमी दोनों के लिए केस स्टडी बन चुका है। जहां ज्यादातर खिलाड़ी सैलरी को प्राथमिकता देते हैं, वहीं उन्होंने ओनरशिप पर दांव लगाया। IPL के बढ़ते वैल्यूएशन के दौर में यह कहानी बताती है कि सही समय पर लिया गया इक्विटी निर्णय कैसे मल्टीबैगर रिटर्न में बदल सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article