बिजनेस

सीनियर सिटिजन को FD पर मिल रहा 8% से ज्यादा का ब्याज, चेक करें टॉप 10 बैंकों के लेटेस्ट रेट्स

अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। देश के टॉप बैंक अलग-अलग समय की एफडी पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं।

Image

एफडी पर कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज (AI Generated Image)

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। कई बैंक सामान्य नागरिकों, सीनियर सिटिजन और सुपर सीनियर सिटिजन के लिए अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। आमतौर पर सीनियर सिटिजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक और सुपर सीनियर सिटिजन को सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है। इस आर्टिकल में टॉप 10 बैंक के लेटेस्ट एफडी रेट्स की ही जानकारी दे रहे हैं-

टॉप 10 बैंकों के लेटेस्ट एफडी रेट्स

DCB Bank

DCB Bank इस लिस्ट में सबसे अधिक ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल है। बैंक अलग-अलग अवधियों के लिए सुपर सीनियर सिटिजन को 4% से 8.05% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन के लिए यह दर 4% से 8% तक है। सामान्य नागरिकों को 3.75% से 7.50% तक ब्याज दिया जा रहा है।

Yes Bank

Yes Bank अलग-अलग समय की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 3.25% से 7.25% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 3.75% से 7.75% तक है।

RBL Bank

RBL Bank भी आकर्षक एफडी ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 3.50% से 7.20% तक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटिजन के लिए यह दर 4% से 7.70% तक है, जबकि सुपर सीनियर सिटिजन को 4.25% से 7.95% तक ब्याज दिया जा रहा है।

IndusInd Bank

IndusInd Bank में अलग-अलग अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 3.25% से 7% तक है। वहीं सीनियर सिटिजन को 3.75% से 7.75% तक ब्याज मिल रहा है।

Axis Bank

Axis Bank अलग-अलग अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3% से 6.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दर 3.50% से 7.25% तक है।

HDFC Bank

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank में सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 3.25% से 7% तक है।

SBI

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI सामान्य नागरिकों को एफडी पर 3.05% से 6.40% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन को 3.55% से 7.05% तक ब्याज का लाभ मिल रहा है।

ICICI Bank

ICICI Bank सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 6.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दर 3.25% से 7.10% तक है।

Federal Bank

Federal Bank में सामान्य नागरिकों को एफडी पर 3% से 6.70% तक ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटिजन के लिए यह दर 3.50% से 7.20% तक है।

Canara Bank

Canara Bank सामान्य ग्राहकों को एफडी पर 3% से 6.60% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दर 3% से 7.10% तक है।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
DCB Bank3.75% – 7.50%4.00% – 8.00%4.00% – 8.05%
Yes Bank3.25% – 7.25%3.75% – 7.75%
RBL Bank3.50% – 7.20%4.00% – 7.70%4.25% – 7.95%
IndusInd Bank3.25% – 7.00%3.75% – 7.75%
Axis Bank3.00% – 6.50%3.50% – 7.25%
HDFC Bank2.75% – 6.50%3.25% – 7.00%
SBI3.05% – 6.40%3.55% – 7.05%
ICICI Bank2.75% – 6.50%3.25% – 7.10%
Federal Bank3.00% – 6.70%3.50% – 7.20%
Canara Bank3.00% – 6.60%3.00% – 7.10%

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी में निवेश करते समय केवल अधिकतम ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। बैंक की विश्वसनीयता, एफडी की अवधि, समय से पहले निकासी (Premature Withdrawal) पर लगने वाला जुर्माना और ब्याज भुगतान का विकल्प भी जांचना जरूरी है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि बैंक समय-समय पर एफडी ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article