इस घर की कीमत 640 करोड़ रु है। इस विला से सामने अरब की खाड़ी मनमोहक नजारा दिखता है। विला में 10 आलीशान बेडरूम हैं।
घर में प्राइवेट स्पा, इनडोर और आउटडोर पूल भी है। वहीं 70 मीटर के प्राइवेट समुद्र बीच के साथ यह बंगला और भी शानदार हो जाता है।
यह प्रॉपर्टी अंबानी परिवार के लग्जरी रियल एस्टेट के बढ़ते पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस परिवार ने दुनिया भर के खास और महंगी लोकेशनों पर संपत्ति खरीदी है।
इस घर में कई वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं हैं, जिनमें बड़ा डाइनिंग एरिया और सैलून भी शामिल है। मुकेश अंबानी ने अप्रैल 2022 में यह प्रॉपर्टी 640 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिससे यह उस समय दुबई में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील में से एक बन गई थी।
इस डील के बाद, मुकेश अंबानी ने पाम जुमेराह में एक और प्रॉपर्टी खरीदकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने कुवैती बिजनेसमैन मोहम्मद अलशाया के परिवार से लगभग 1,350 करोड़ रुपये में यह प्रॉपर्टी खरीदी।