SBI Saving Account and FD Nomination: कभी भी जब आप किसी वित्तीय संस्थान में अकाउंट खुलवाते हैं तो उस समय नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरा करना जरूरी होती है। नॉमिनेशन ना होने की वजह बैंक अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद उसकी जमा पूंजी किसी को दे नहीं पाता है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में बैंकों में अनक्लेम्ड जमा राशि (Unclaimed Amount) की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बैंक नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा करने पर खास जोर दे रहे हैं।
नॉमिनेशन क्यों है जरूरी?
अगर आप भी स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और अपने सेविंग खाते या एफडी खाते में नामांकन (Nomination) की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो यह काम आसानी से कर सकते हैं। जीवित रहने तक नॉमिनी का खाते में जमा राशि पर कोई अधिकार नहीं होता है, लेकिन अगर किसी अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाते में जमा पूरी राशि नॉमिनी को मिल जाती है। खाते में नॉमिनी होने से क्लेम लेने का प्रोसेस आसान हो जाता है।
इस तरह एसबीआई सेविंग खाते में ऐड करें नॉमिनी
1. सेविंग खाते में नॉमिनी ऐड करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट onlinesbi.com पर विजिट करें।
2.इसके बाद आपको ऑनलाइन नॉमिनेशन विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपने अकाउंट टाइप जैसे सेविंग या एफडी को चुनें और Nominee एड करने के ऑप्शन पर जाएं।
4.यहां नॉमिनी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और खाताधारक से रिलेशन को टाइप कर सब्मिट करें।
5.आगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर Confirm टैब पर क्लिक करें। इसके बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
