बिजनेस

SBI Q2 Results: एसबीआई को हुआ 8% बढ़कर 14330 करोड़ रु का प्रॉफिट, 12% ग्रोथ के साथ 39500 करोड़ रही ब्याज इनकम

SBI Q2 Financial Results: भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बैंक के नेट प्रॉफिट में साल दर साल आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Image

एसबीआई ने जारी किए Q2 वित्तीय परिणाम

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई ने पेश किए तिमाही नतीजे
  • कमाया 14330 करोड़ रु का प्रॉफिट
  • शुद्ध ब्याज आय में इजाफा

SBI Q2 Financial Results: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बैंक के नेट प्रॉफिट में साल दर साल आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 14,330 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) साल दर साल आधार पर 12 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 39,500 करोड़ रुपये हो गई। कमाए गए ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर बैंक के लिए शुद्ध ब्याज आय होती है।

कितनी रही टोटल इनकम

जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए एसबीआई की कुल इनकम साल दर साल आधार पर 26.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गई। बैंक के प्रोविजन और कंटिन्जेंसीज (आकस्मिक व्यय) तिमाही में तेजी से घटकर 115.28 करोड़ रुपये रह गए, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,039 करोड़ रुपये थे।

बैड एसेट्स के लिए प्रोविजन एक साल पहले के 2,011 करोड़ रुपये से कम होकर 1,815 करोड़ रुपये रह गए।

कितना रहा एनपीए अनुपात

सितंबर के अंत तक बैंक का ग्रॉस एनपीए अनुपात 2.55% रहा, जो एक साल पहले 3.52% और एक तिमाही पहले 2.76% था। सितंबर के अंत तक नेट एनपीए अनुपात 0.64% था, जो एक साल पहले 0.80% और एक तिमाही पहले 0.71% था।

पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़ा

बेसल-III मानदंडों के अनुसार पूंजी पर्याप्तता अनुपात (Capital Adequacy Ratio) एक साल पहले के मुकाबले बढ़ा है। सितंबर के अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.28% रहा, जबकि एक साल पहले यह 13.51% और एक तिमाही पहले 14.56% था। तिमाही के दौरान क्रेडिट ग्रोथ में सालाना आधार पर 12.39% की वृद्धि हुई, जबकि डोमेस्टिक एडवांस में 13.2% की वृद्धि हुई।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article