बिजनेस

SBI का कर्ज हुआ महंगा, बैंक के पुराने ग्राहकों की बढ़ जाएगी EMI

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2023, 10:11 AM IST

SBI बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट को 14.15% से बढ़ाकर 14.85% कर दिया गया है। जो 15 मार्च से प्रभावी होगा।SBI की मर्जिनल कॉस्ट पर मिलने वाले लोन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Image

लोन दर 15 मार्च से प्रभावी होगा

Photo : iStock

SBI New Loan Interest Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से अब लोन लेना महंगा हो गया है। बैंक ने बुधवार से आधार दर (Base Rate) और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) को बढ़ा दिया है। बैंक BPLR और आधार दर दोनों तिमाही आधार पर बदला जाता है। ऐसे में SBI ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट को 14.15% से बढ़ाकर 14.85% कर दिया गया है। वहीं अपने बेस रेट में 0.70% बढ़ाया है। इसके साथ ही बैंक का बेस रेट बढ़कर 10.10% पर हो गया है जो अभी तक 9.40% था। जो 15 मार्च से प्रभावी होगा। SBI की मर्जिनल कॉस्ट पर मिलने वाले लोन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन पर नहीं लागू होंगी नई दरें

इससे बीपीएलआर और बेस रेट से जुड़े कर्ज पर आपकी ईएमआई महंगी हो जाएगी। हालांकि इससे नए लोन पर फर्क नहीं पड़ेगा। दरअसल ये दोनों बैंक के पुराने बेंचमार्क हैं, जिसके आधार पर बैंक लोगों को लोन देता था। अब इसकी जगह एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लैंडिंग रेट (EBLR) या रेपो रेट लिंक्ड रेट (RRLR) के आधार पर दिए जाते हैं। हालांकि जिन लोन को पहले बेस रेट और BPLR पर लोन दिया जा चुका है, उन पर ये दरें अभी भी लागू हैं।

एसबीआई से कर्ज लेना होगा महंगा

बैंक बुधवार से प्रभावी आधार दर को बढ़ाकर 10.10 प्रतिशत कर देगा। मौजूदा बीपीएलआर रेट 9.40 फीसदी है। इसे अंतिम बार दिसंबर 2022 में संशोधित किया गया था। इसके बाद बैंक के तमाम लोन महंगे हो जाएंगे और उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। आधार दर पर ऋण लेने वाले कर्जदारों की ईएमआई राशि बढ़ जाएगी। बता दें कि अब ज्यादातर बैंक एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग रेट (EBLR) या रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) पर लोन देते हैं।

लगातार दरें बढ़ा रहा है आरबीआई

बेंचमार्क उधार दरों में वृद्धि 6 अप्रैल को होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक से कुछ सप्ताह पहले हुई है, जिसमें महंगाई पर रोक लगाने के लिए फिर से दरों में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बैंकिंग संकट के बाद अमेरिका में दरों में वृद्धि की गुंजाइश अधिक नहीं रह गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article