बिजनेस

अब किराए से कमाएंगे सलमान खान, हर महीने 1 करोड़ रुपये पक्के

Salman Khan Rented Out His Property: सलमान खान को पहले साल में 90 लाख रुपये और दूसरे साल में 1 करोड़ रुपये प्रति महीना का किराया मिलेगा। उसके बाद के वर्षों में हर साल किराए में 5 लाख रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है।

Image

सलमान खान ने अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दे दी

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान करेंगे किराए से कमाई
  • किराए पर दे दी कमर्शियल प्रॉपर्टी
  • हर महीने कमाएंगे 1 करोड़

Salman Khan Rented Out His Property: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की नेटवर्थ करीब 3000 करोड़ रु है। सीए नॉलेज के अनुसार वे हर महीने 40 करोड़ रु से ज्यादा की कमाई करते हैं। पेप्सी समेत कई कंपनियों के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा सलमान बिग बॉस (Bigg Boss) को होस्ट करके भी करोड़ों कमाते हैं। अब सलमान की कमाई में एक और ऑप्शन शामिल हो गया है। उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज़ में स्थित अपनी कमर्शियल पॉपर्टी को अगस्त से 60 महीने की अवधि के लिए किराए पर दिया है।

किसे मिली किराए पर प्रॉपर्टी

2,140.71 वर्ग मीटर में फैली इस प्रॉपर्टी को 5.4 करोड़ रुपये की जमा राशि पर लैंडक्राफ्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (Landcraft Retail Pvt Ltd) को किराए पर दिया गया है। प्रॉपर्टी में निचली मंजिल, ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल शामिल हैं।

प्रॉपस्टैक के अनुसार किराया समझौते की ट्रांजेक्शन इस साल 2 अगस्त को हुई।

कितना मिलेगा किराया

सलमान खान को पहले साल में 90 लाख रुपये और दूसरे साल में 1 करोड़ रुपये प्रति महीना का किराया मिलेगा। उसके बाद के वर्षों में हर साल किराए में 5 लाख रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे तीसरे साल के लिए किराया 1.05 करोड़ रुपये, और चौथे और पांचवें वर्ष के लिए क्रमशः 1.10 करोड़ रुपये और 1.15 करोड़ रुपये हो जाएगा।

इन सितारो ने भी खरीदी प्रॉपर्टी

अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान समेत कई अन्य अभिनेताओं ने भी अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड पर मुंबई की सिग्नेचर बिल्डिंग में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। ऐसा माना जाता है कि कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश पर हाई रिटर्न के कारण बॉलीवुड हस्तियों सहित अमीर लोग ऐसी संपत्ति में निवेश कर रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article