बिजनेस

खुद के बजाय पत्नी के नाम पर लें Home Loan, कई तरह से बचेगा पैसा

Home Loan Benefits For Ladies: महिलाओं को ब्याज दरों पर रियायत मिलती है। इसी तरह कुछ और भी फायदे हैं। बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम ब्याज पर लोन देती हैं।

Image

महिलाओं के लिए होम लोन बेनेफिट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं को होम लोन पर मिलते हैं कई लाभ
  • खुद के बजाय पत्नी के नाम पर लें लोन
  • पत्नी को सह-आवेदक बनाकर भी मिलेगा फायदा

Home Loan Benefits For Ladies: यदि आप होम लोन (Home Loan) लेने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल आपको खुद के बजाय अपनी पत्नी या मां के नाम पर होम लोना चाहिए। क्योंकि महिलाओं को होम लोन पर कई तरह के फायदे मिलते हैं। जी हां, महिलाओं को ब्याज दरों पर रियायत मिलती है। इसी तरह कुछ और भी फायदे हैं। आगे जानिए इन फायदों के बारे में।

ब्याज दर में रियायत

बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम ब्याज पर लोन देती हैं। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में आधा से 1 फीसदी तक सस्ता लोन मिल सकता है। आप पत्नी को सह-आवेदक बनाकर भी सस्ती दर पर लोन ले सकते हैं।

टैक्स बेनेफिट भी मिलता है

महिलाओं को होम लोन पर आयकर कानून की धारा 80सी के तहत लोन राशि पर टैक्स छूट भी मिलती है। ये छूट 1.50 लाख तक होगी। वहीं धारा 24बी के तहत तैयार घर के लिए होम लोन लिया जाए तो उसके ब्याज पर 2 लाख की टैक्स छूट मिल जाएगी।

ब्याज सब्सिडी का फायदा

स्टाम्प शुल्क का फायदा महिलाओं और पुरुषों दोनों को मिलता है। पर ब्याज सब्सिडी का फायदा महिलाओं को मिलता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में महिलाओं को 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इस योजना का फायदा महिलाओं को सह-आवेदक बना कर भी लिया जा सकता है।

फेस्टिव सीजन में ऑफर

फेस्टिव सीजन आने वाला है। ऐसे में बैंक महिलाओं के लिए स्पेशल ऑफर ला सकते हैं। उन ऑफर्स का फायदा लेकर काफी बचत की जा सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article