बिजनेस

Cheap House Sales: टॉप 8 शहरों में टोटल हाउसिंग सेल्स में सस्ते मकानों की बिक्री घटी, जनवरी-मार्च में रह गई 22%

Cheap House Sales: आंकड़ों के अनुसार टॉप 8 शहरों में जनवरी-मार्च 2024 के दौरान कुल आवास बिक्री 41 प्रतिशत बढ़कर 1,20,640 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 85,840 इकाई थी। जनवरी-मार्च में बिके कुल 1,20,640 घरों में 25 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की संख्या पांच प्रतिशत रही।

Image

भारत में सस्ते मकान की बिक्री

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सस्ते मकानों की बिक्री घटी
  • जनवरी-मार्च में रह गई 22%
  • जनवरी-मार्च 2023 में 48% था ये हिस्सा

Cheap House Sales: भारत में जितने मकान हर महीने या तिमाही में बिकते हैं, उनमें बड़ी हिस्सेदारी सस्ते मकानों की रहती है। मगर अब ये हिस्सेदारी घटी है। बता दें कि देश के आठ प्रमुख शहरों में 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल घरों की बिक्री में सस्ते आवासों की हिस्सेदारी घटकर 22 प्रतिशत रह गई है। टॉप 8 शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर), और पुणे शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गुरुग्राम शामिल हैं, जबकि एमएमआर में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई शामिल हैं। यहां 45 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों को सस्ते आवासों की कैटेगरी में रखा गया है। हाउसिंग ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर.कॉम के अनुसार, 2023 की पहली तिमाही में कुल घरों की बिक्री में सस्ते घरों का हिस्सा 48 प्रतिशत रहा था। यानी देखा जाए तो पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2024 की समान तिमाही कुल मकानों की बिक्री में सस्ते मकानों की हिस्सेदारी आधे से भी कम रह गयी है।

ये भी पढ़ें -

कुल आवासों की बिक्री में जोरदार बढ़त

आंकड़ों के अनुसार टॉप 8 शहरों में जनवरी-मार्च 2024 के दौरान कुल आवास बिक्री 41 प्रतिशत बढ़कर 1,20,640 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 85,840 इकाई थी। जनवरी-मार्च में बिके कुल 1,20,640 घरों में 25 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों की संख्या पांच प्रतिशत रही।

पिछले साल समान अवधि में कुल बिक्री में इस श्रेणी के घरों (25 लाख रुपये से कम कीमत वाले घर) की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत रही थी। यानी इस कैटेगरी के घरों की हिस्सेदारी घटकर एक-तिहाई रह गई।

25-45 लाख रुपये वाले घरों की बिक्री

जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही में 25-45 लाख रुपये वाले घरों का कुल बिक्री में हिस्सा 17 प्रतिशत रहा है। बीते साल समान तिमाही इन घरों की बिक्री का कुल घरों की बिक्री में हिस्सा 23 प्रतिशत रहा था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article